टेक्नो Spark 50 4G: 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ जल्द लॉन्च.


स्मार्टफोन ब्रांड टेक्नो अपनी Spark सीरीज को जल्द ही एक नए 4G मॉडल के साथ विस्तार दे सकता है. ताजा लीक के मुताबिक, टेक्नो Spark 50 4G की रेंडर इमेज और स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन सामने आए हैं. हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार यह स्मार्टफोन मार्च 2026 में ग्लोबली लॉन्च हो सकता है.

लीक रेंडर्स से पता चलता है कि टेक्नो Spark 50 4G फ्लैट-एज डिजाइन और स्लिम प्रोफाइल के साथ आएगा. इसके बैक पैनल पर रेक्टेंगुलर कैमरा आइलैंड दिया गया है, जिसमें दो बड़े सर्कुलर कैमरा कटआउट और LED फ्लैश मौजूद है. फोन में नीचे की ओर टेक्नो ब्रांडिंग भी नजर आती है.

ये डिवाइस ग्रे, लाइट पर्पल और पिंक कलर ऑप्शन में लॉन्च हो सकता है. फ्रंट में स्लिम और यूनिफॉर्म बेज़ेल्स के साथ सेंटर होल-पंच डिस्प्ले देखने को मिल सकता है.

संभावित स्पेसिफिकेशन
टेक्नो Spark 50 4G में MediaTek Helio G81 प्रोसेसर मिलने की संभावना है. यह स्मार्टफोन 4GB + 128GB, 6GB + 128GB और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में आ सकता है.

कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है. ऑडियो के लिए डुअल स्पीकर और DTS साउंड सपोर्ट मिल सकता है.

बैटरी और चार्जिंग
फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की चर्चा है, जो 18W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करेगी. इतनी बड़ी बैटरी इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए आकर्षक बना सकती है.

मौजूदा मॉडल से तुलना
मौजूदा टेक्नो Spark 40 4G Android 15 पर चलता है और Helio G81/G91 चिपसेट से लैस है. इसमें 6.67-इंच 120Hz HD+ डिस्प्ले, 50MP रियर कैमरा और 5,200mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है.

कुल मिलाकर, टेक्नो Spark 50 4G अपने बड़े बैटरी पैक और 50MP कैमरा के साथ बजट सेगमेंट में मजबूत दावेदार बन सकता है. हालांकि, ऑफिशियल जानकारी के लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार करना होगा.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading