भारत-पाक मैच के बीच जैसे ही बजा राष्ट्रगान, खाना बना रही लेडी हो गई सावधान; वीडियो देख होगा गर्व


ICC Men’s T20 World Cup 2026 के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा ही रोमांच और भावनाओं से भरा होता है. जब भी ये दोनों टीमें आमने-सामने आती हैं, तो सिर्फ खिलाड़ियों के बीच ही नहीं बल्कि दर्शकों के दिलों में भी उत्साह चरम पर होता है. ऐसा ही एक पल उस समय देखने को मिला जब मैच शुरू होने से पहले राष्ट्रगान बजा. इस खास मौके पर एक महिला ने जो किया, उसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया. 

भारत-पाक मैच से पहले इमोशनल  कर देने वाला पल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की, मैदान में खिलाड़ी अपनी-अपनी रणनीति बना रहे थे, वहीं स्टेडियम और घरों में बैठे दर्शक पूरी शिद्दत से मैच का इंतजार कर रहे थे. मैच शुरू होने से पहले जैसे ही भारत का राष्ट्रगान बजा, एक महिला जो अपनी रसोई में खाना बना रही थी, अचानक रुक गई.

वह तुरंत सावधान की मुद्रा में खड़ी हो गई और पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रगान सुनने लगी. उसे इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि परिवार का कोई सदस्य उसका वीडियो बना रहा है. यह सब कुछ बहुत स्वाभाविक और दिल से किया गया था. 

वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने की जमकर तारीफ

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया. लोगों ने महिला की देशभक्ति की भावना की खूब सराहना की, कई यूजर्स ने कहा कि देश भक्ति सिर्फ कहने की बात नहीं होती, बल्कि यह दिल से महसूस की जाने वाली भावना है. इस महिला ने बिना किसी दिखावे के वही सच्ची भावना दिखाई.  कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि जब महिला राष्ट्रगान के सम्मान में खड़ी हो गई, तो वीडियो बना रहा व्यक्ति क्यों नहीं रुका,  एक यूजर ने लिखा, मां ने खाना बनाना रोक दिया, लेकिन वीडियो बनाने वाला नहीं रुका, फिर भी यह बहुत प्यारा वीडियो है. 

अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आई सामने

इंटरनेट पर इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिली. एक व्यक्ति ने कहा, राष्ट्रगान का सम्मान करना आज की पीढ़ी के लिए शायद नई बात हो, लेकिन पहले यह बहुत सामान्य और जरूरी समझा जाता था. वहीं किसी ने यह सवाल भी उठाया कि हमें सिर्फ ऐसे पलों पर गर्व करने के बजाय एक जिम्मेदार और कानून का पालन करने वाला नागरिक भी बनना चाहिए. 

कुछ लोगों ने यह भी कहा कि जब राष्ट्रगान बज रहा था, तो वीडियो बनाने वाले को भी रुक जाना चाहिए था. एक यूजर ने लिखा, मैंने तो यह वीडियो देखते हुए भी पॉज कर दिया. हमारे राष्ट्रगान का सम्मान सबसे पहले होना चाहिए. 

यह भी पढ़ें – मौत के बाद कैसा महसूस करता है इंसान? नई रिसर्च ने लोगों को चौंकाया, खबर पढ़ कांपने लगेंगे आप





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading