सोशल मीडिया पर एक बार फिर ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों की भूख ही नहीं, भरोसे को भी हिला दिया है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह किसी पोहा बनाने की फैक्ट्री का है, जहां पोहा पैक करते समय साफ-सफाई के नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है. क्लिप में दिखाई दे रहा है कि जिन पोहों को लोग नाश्ते में बड़े चाव से खाते हैं, वही पोहा जमीन पर ढेर में पड़ा है और उसी पर बैठकर मजदूर पैकिंग कर रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद लोगों में गुस्सा है और फूड सेफ्टी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं.
वीडियो में क्या दिख रहा है
वायरल वीडियो में दो कर्मचारी बड़े ढेर में रखे पोहे के बीच बैठे नजर आ रहे हैं. पोहा जमीन पर बिखरा हुआ है और उसके आसपास कोई साफ कवर या हाइजीन की व्यवस्था दिखाई नहीं देती. एक कर्मचारी उसी पोहे के बीच बैठकर उसे पैकेट में भर रहा है, जबकि उसके कपड़े और हाथ साफ नहीं दिखते हैं. दूसरे शख्स के पैर भी उसी पोहे में नजर आ रहे हैं. वीडियो देखने के बाद कई लोग इसे बेहद अस्वच्छ और चौंकाने वाला बता रहे हैं. वीडियो देखने के बाद आप यकीनन पोहा खाना छोड़ ही देंगे.
पोहा खाना भी बंद करना पड़ेगा 🥲🥲 pic.twitter.com/x3KLBGZZkJ
— Byomkesh (@byomkesbakshy) February 18, 2026
साफ-सफाई पर उठे सवाल
फूड इंडस्ट्री में साफ-सफाई और हाइजीन के सख्त नियम होते हैं. खाने की चीजों को पैक करते समय ग्लव्स, कैप, मास्क और साफ सतह का इस्तेमाल जरूरी माना जाता है. लेकिन वायरल वीडियो में ऐसी कोई व्यवस्था नजर नहीं आती. पोहा सीधे जमीन पर रखा दिखाई दे रहा है, मानो किसी गोदाम या खुले फर्श पर ढेर लगा दिया गया हो. इस तरह की लापरवाही से सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें: जब जिंदगी में नहीं है पापा की परी तो किस काम की 14 फरवरी? वैलेंटाइंस डे पर अजब-गजब मीम्स वायरल
सोशल मीडिया पर गुस्सा
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं. कई यूजर्स ने कहा कि अगर यह सच है तो संबंधित फैक्ट्री पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. कुछ लोगों ने फूड सेफ्टी विभाग और FSSAI से जांच की मांग की है. वहीं कुछ यूजर्स ने लोगों को सलाह दी कि पैक्ड फूड खरीदते समय ब्रांड और गुणवत्ता पर ध्यान दें. वीडियो को @byomkesbakshy नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है.
यह भी पढ़ें: तेंदुए को ‘बेहोश’ समझ बैठे थे लोग, वह अचानक ऐसे झपटा… होश उड़ा देगा वीडियो
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
