फरवरी 2026 में Maruti Alto K10 की खरीद पर अधिकतम 37,500 रुपये तक की छूट का लाभ उठाया जा सकता है. इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट लाभ शामिल है. मौजूदा समय में ऑल्टो की कीमत ₹3,69,900 से शुरू होती है और ये टॉप वेरिएंट के लिए ₹5.44 लाख तक जाती है. आइए, इसकी इंटीरियर, फीचर्स, सेफ्टी, इंजन और माइलेज डिटेल पर नजर डालते हैं.
इंटीरियर और फीचर्स
Alto K10 का केबिन सिंपल, यूजर-फ्रेंडली और प्रैक्टिकल है. डैशबोर्ड का डिजाइन क्लीन और मॉडर्न है, जिसमें V-शेप्ड सेंटर कंसोल दिया गया है. इंटीरियर में ब्लैक थीम के साथ सिल्वर एक्सेंट्स इस्तेमाल किए गए हैं, जो इसे प्रीमियम लुक देते हैं. फ्रंट सीटें चौड़ी और सपोर्टिव हैं. आगे के पैसेंजर्स को अच्छा हेडरूम और लेगरूम मिलता है, जबकि पीछे दो एडल्ट्स के लिए पर्याप्त स्पेस है. स्टोरेज के लिए कप होल्डर्स, फ्रंट सीट बैक पॉकेट्स और छोटे-छोटे कंपार्टमेंट्स दिए गए हैं. बूट स्पेस भी शहर के इस्तेमाल के लिए पर्याप्त है.
फीचर्स में ये कार अपने सेगमेंट में काफी अच्छी है. हायर वेरिएंट्स में 7-इंच का SmartPlay टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करता है. स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स, पावर विंडोज (फ्रंट), डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मैनुअल AC और अच्छी विजिबिलिटी वाली टॉल सीटिंग पोजीशन जैसे फीचर्स इसे मॉडर्न बनाते हैं. कुछ वेरिएंट्स में रियर पार्किंग सेंसर्स भी उपलब्ध हैं.
सेफ्टी डिटेल
सेफ्टी की बात करें, तो मारुति ऑल्टो में अब 6 एयरबैग्स (डुअल फ्रंट, साइड और कर्टन) स्टैंडर्ड हैं, जो इस प्राइस रेंज में बहुत बड़ी बात है. इसके अलावा ABS with EBD, Electronic Stability Program (ESP) के साथ Hill Hold Control, रियर पार्किंग सेंसर्स, स्पीड अलर्ट, सीट बेल्ट रिमाइंडर (फ्रंट और रियर), चाइल्ड सेफ्टी लॉक और इंजन इमोबिलाइजर जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
इंजन और माइलेज
इंजन की बात करें तो ऑल्टो K10 में 1.0-लीटर K-सीरीज 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा है, जो 67.59 bhp पावर और 91.1 Nm टॉर्क जनरेट करता है. ये इंजन रिफाइंड, स्मूद और शहर की ड्राइविंग के लिए परफेक्ट है. ट्रांसमिशन ऑप्शंस में 5-स्पीड मैनुअल और AMT (ऑटोमैटिक) दोनों उपलब्ध हैं। इसका अधिकतम माइलेज 34 KM/KG के आस-पास है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
