टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आखिरी ग्रुप मुकाबले में भारत और नीदरलैंड्स के बीच भिड़ंत के दौरान टीम इंडिया को शुरुआती झटका लगा है. दरअसल नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नीदरलैंड्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एक बार फिर खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार तीसरी बार अभिषेक शर्मा शून्य पर आउट हुए हैं. लगातार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल्स भी किया जा रहा है.
अभिषेक शर्मा के लिए वर्ल्ड कप बना बुरा सपना
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा का बल्ला अब तक खामोश है. अमेरिका और पाकिस्तान के खिलाफ भी वह गोल्डन डक पर आउट हुए थे. वहीं नामीबिया के खिलाफ वह पेट के इंफेक्शन के कारण नहीं खेल पाए. इसके अलावा नीदरलैंड्स के खिलाफ भी वह आर्यन दत्त की फिरकी में फंस गए. इस तरह तीन मैचों में 0-0-0… का रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो गया. वहीं दुनिया के नंबर वन टी20 बल्लेबाज होने के बावजूद लगातार तीन डक ने उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी जोड़ दिया है . इसके बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स अभिषेक शर्मा के पीछे पड़ गए और तगड़े-तगड़े मीम्स वायरल होने लग गए.
ट्रोल्स के निशाने पर अभिषेक शर्मा
अभिषेक के लगातार फ्लॉप होने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई. अभिषेक शर्मा के तीन मैचों में गोल्डन डक होने पर उनका वीडियो देखकर एक यूजर ने कमेंट किया शून्य शर्मा है ये तो. वहीं दूसरे यूजर ने सवाल किया इतने शून्य के बाद भी अभिषेक शर्मा टीम में क्यों है. इसके अलावा एक कमेंट आया इसको बाहर करो यह बस पटाखा है, तो किसी ने मजाक में लिखा भाई… अभिषेक पर किसी ने झाड़-फूंक तो नहीं करवा दी है. इसके अलावा एक यूजर ने कमेंट किया चला तो चांद तक नहीं तो जीरो, छोटा मैच का प्लेयर है ये. हालांकि कई फैन्स अभिषेक शर्मा के समर्थन में भी उतरे. अभिषेक शर्मा को लेकर एक यूजर ने कमेंट किया अभिषेक शर्मा कम बैक करेगा, भरोसा रखो. वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया कभी-कभी फॉर्म नहीं, किस्मत साथ नहीं देती टैलेंट पर भरोसा रखो वापसी जरूर होगी . इसके अलावा एक और कमेंट आया भाई मत करो अभिषेक को ट्रोल वह जल्दी ही फॉर्म में आएगा. लास्ट में एक और यूजर ने अभिषेक शर्मा के समर्थन में कमेंट किया मुझे लगता है अभी अभिषेक शर्मा को ट्रोल नहीं करना चाहिए, अभी उन्हें कुछ समय दीजिए कुछ वक्त में सबको जवाब मिलेगा.
ये भी पढ़ें-Video: एक झटके में भारी भरकम गाय को उठा जंगल में ले गया दरिंदा, खंजरनुमा दांत देख हैरान रह गए यूजर्स
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
