पिछले महीने Hyundai Creta देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड साइज SUV रही. वहीं, Kia Setos और Toyota Hyryder की सेल में भी धमाकेदार बढ़ोतरी हुई है. आइए, सेगमेंट में मॉडल वाइज सेल्स रिपोर्ट पर नजर डालते हैं.
Hyundai Creta
लिस्ट में पहले नंबर पर क्रेटा है. पिछले महीने इस पॉपुलर Mid Size SUV को कुल 17,921 नए कस्टमर मिले. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 18,522 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 3 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है. इसके बावजूद भी क्रेटा पिछले महीने की नंबर-1 कार रही.
Maruti Victoris
लिस्ट में दूसरे नंबर पर मारुति विक्टोरिस है. इसे पिछले महीने कुल 15,240 नए कस्टमर मिले. ये आंकड़ा दिसंबर 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 6210 यूनिट के मुकाबले मासिक स्तर पर आई 145 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.
Kia Seltos
बिक्री के मामले में तीसरे नंबर पर सेल्टॉस है. पिछले महीने इसको कुल 10,639 नए कस्टमर मिले. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में बेची गई इसकी कुल 6470 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 64 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
Toyota Hyryder
हायराइडर की सेल भी बढ़ी है. पिछले महीने इसे कुल 9156 ने ग्राहक मिले. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में बेची गई इसकी कुल 4941 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 85 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.
Maruti Grand Vitara
बिक्री घटने के बावजूद भी ग्रैंड विटारा ने टॉप-5 मिड साइज एसयूवी की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. पिछले महीने इसे 7030 ने ग्राहक मिले. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 15,784 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 55 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.
ऊपर बताई गई सेगमेंट की टॉप-5 कारों के अलावा पिछले महीने Tata Sierra की 7003 यूनिट, Honda Elevate की 2243 यूनिट और Tata Curvv की 1666 यूनिट बिकी हैं. इस तरह कुल बिक्री 70,898 यूनिट रही. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में सेल की गईं 50,577 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 40 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
