सोशल मीडिया पर कब कौन सी चीजे वायरल हो जाए इस बात का अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल है. सोशल मीडिया पर आए दिन वीडियो वायरल होते हैं जिसमें कुछ वीडियो हसाने वाले होते हैं तो वहीं कुछ वीडियो दिलों को झकझोर देने वाले होते हैं. ऐसा ही वीडियो इनटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के दिलों को झकझोर कर रख दिया है.
वीडियो में दिखाई पड़ता है कि न्यू जर्सी के फ्रीहोल्ड टाउनशिप में शराब पीकर कार चला रहा एक चालक प्रीस्कूल की सामने की दीवार से टकरा जाता है, और इस हादसे में एक मां और उसके बच्चे गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं.
महिला-बच्चों की सड़क दुर्घटना- वायरल वीडियो
Drunk driver slams into the front of a preschool in Freehold Township, New Jersey, hits a mother and her children
pic.twitter.com/UIVFfjEcv2— Daily Loud (@DailyLoud) February 18, 2026
वीडियो में साफ-साफ दिखाई पड़ता है कि एक महिला अपने दो बच्चों के साथ प्रीस्कूल से बाहर निकल रही है. बच्चे स्कूल बैग में अपने जरूरी सामान लिए हुए हैं और मां अपने बच्चों का हाथ थामे उन्हें सुरक्षित घर ले जाने की कोशिश कर रही है. इसी बीच अचानक एक कार बहुत ही तेज रफ्तार से महिला और बच्चों की तरफ आती है.
तेज रफ्तार कार को आता देख महिला अपने बच्चों को खींचती है ताकि कार की रफ्तार से बचाया जा सके, लेकिन अफसोस, चालक की कार प्रीस्कूल की सामने की दीवार से टकरा जाती है. टक्कर इतनी भीषण होती है कि दीवार क्षतिग्रस्त हो जाती है और कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह से मुड़ जाता है. इस हादसे में महिला और उसके दो बच्चे घायल हो गए है.
यूजर्स ने दी मिली-जुली प्रतिक्रिया
वीडियो इंटरनेट पर साझा होते ही लोगों में खलबली मच गई. कई लोग महिला की सतर्कता और वीरता की तारीफ़ कर रहे हैं, जबकि कई लोग शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले चालक की लापरवाही पर गुस्सा जता रहे हैं. वहीं एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की कि ऐसी घटनाएं हमें सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की आवश्यकता और बच्चों की सुरक्षा के प्रति अलर्ट रहने की सीख देती हैं.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
