अगर कंपनी-वाइज सेल्स रिपोर्ट की बात करें, तो Mauti Suzuki हमेशा की तरह पिछले महीने भी देश की सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी रही. वहीं, Tata Motor और Mahindra ने भी धमाकेदार सेल की है. इसके अलावा, Hyundai और Toyota ने भी अच्छी बिक्री की दम पर टॉप-5 कारों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया है. आइए, अलग-अलग कंपनियों की सेल पर नजर डालते हैं.
Maruti Suzuki
जैसा कि आपको बताया, लिस्ट में पहले नंबर पर मारुति सुजुकी है. इसे पिछले महीने कुल 1,74, 529 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में इसके द्वारा बेची गई कुल 1,73,599 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 0.54 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी को दर्शाता है.
Tata Motors
लिस्ट में दूसरे नंबर पर टाटा मोटर्स है. इसे पिछले महीने कुल 70,22 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 48,075 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 46 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
Mahindra
बिक्री के मामले में तीसरे नंबर पर महिंद्रा है. इस पॉपुलर SUV निर्माता को पिछले महीने कुल 63,510 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 50,659 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 25.37 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.
Hyundai
कभी दूसरे नंबर पर रहने वाली हुंडई अब फिसल कर चौथे स्थान पर पहुंच गई है. इसे पिछले महीने कुल 59,107 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 54,003 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 9.45 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.
Toyota
टोयोटा ने टॉप-5 की लिस्ट में खुद को काबिज रखा है. इसे पिछले महीने 30,630 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 26,178 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 17 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.
ऊपर बताई गई जनवरी 2025 की टॉप-5 कार कंपनियों के अलावा, पिछले महीने Kia की 27,603 यूनिट, Honda की 6193 यूनिट, Skoda की 5739 यूनिट, MG की 4843 यूनिट, Renault की 3715 यूनिट, VW की 2710 यूनिट, Nissan की 2502 यूनिट, Citroen की 1058 यूनिट और Jeep की मात्र 228 यूनिट बिकी हैं.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
