सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 10वीं और आईटीआई पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है. रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने वेस्टर्न रेलवे में अप्रेंटिस के 5349 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है. खास बात यह मानी जा रही है कि भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा. उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा. यह भर्ती विज्ञापन संख्या RRC/WR/04/2025 के तहत निकाली गई है और आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी.
क्या है आवेदन की जरूरी तारीख?
अप्रेंटिस के पदों के लिए आवेदन 21 फरवरी यानी कल सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएंगे. वहीं आवेदन की लास्ट डेट 23 मार्च शाम 5 बजे तक है. इसके अलावा इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट www.rrc-wr.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. वहीं आपको बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 5349 अप्रेंटिस पद भरे जाएंगे. इन पदों में प्रमुख रूप से फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, पेंटर, कारपेंटर, रेफ्रिजरेशन और एसी मैकेनिक समेत कई अन्य ट्रेड शामिल हैं. वहीं सबसे ज्यादा पद फिटर और इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में है.
भर्ती के लिए योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना जरूरी है. साथ ही वैकेंसी से जुड़े ट्रेड में एनसीवीटी से मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई प्रमाण पत्र होना जरूरी है. इसके अलावा जो उम्मीदवार दसवीं या आईटीआई के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, वह आवेदन के लिए एलिजिबल नहीं होंगे. इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा धारक भी इस भर्ती के लिए एलिजिबल नहीं है. वहीं भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु कम से कम 15 साल और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों के नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी. एससी, एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी.
क्या होगी चयन प्रक्रिया?
इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी. चयन 10वीं और आईटीआई के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का प्रोसेस होगा. अगर दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं तो ज्यादा आयु वाले को प्राथमिकता दी जाएगी. वहीं इस भर्ती के लिए सामान्य और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 निर्धारित किया गया है. एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को कोई भी फीस नहीं भरनी होगी.
ये भी पढ़ें-सुंदर पिचाई ने किया गूगल AI प्रोफेशनल सर्टिफिकेट कोर्स का ऐलान, भारत-अमेरिका इनिशिएटिव के तहत होगी शुरुआत
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
