सामान ही नहीं, ‘सांसें’ भी पहुंचा रही डिलिवरी एप्स! 90 साल की महिला के लिए फरिश्ता बनी एम्बुलेंस सेवा


Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम से एक दिल छू लेने वाला मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे पोस्ट में बताया जाता है कि एक परिवार ने इमरजेंसी के दौरान ब्लिंकिट की इन-ऐप एम्बुलेंस सेवा को अपनी 90 साल की दादी की जान बचाने के लिए धन्यवाद कहा. 

रैडिट पर साझा किए गए पोस्ट में ‘ब्लिंकिट एम्बुलेंस के साथ अनुभव’ कैप्शन के साथ शेयर की गई पोस्ट में गुरुग्राम निवासी ने बताया कि 14 फरवरी की रात में उनकी 90 साल की दादी को सांस लेने में तकलीफ होने लगी.

परिवार वाले के मुताबिक पिछले कुछ महीनों से उनकी सेहत को लेकर परेशानी थी, लेकिन इस बार की स्थिति बेहद गंभीर लग रही थी. घबराए हुए परिवार ने जल्दी से ब्लिंकिट सेवा को फोन किया. कुछ ही देर में पैरामेडिक फोन आई, जिसने मरीज की स्थिति को गंभीरता से समझा और कहा कि एम्बुलेंस 7 से 10 मिनट में पहुंच जाएगी.

81 तक गिरा ऑक्सीजन लेवल

वायरल हो रहे पोस्ट के मुताबिक, टीम तुंरत मौके पर पहुंची और स्थिति को पूरी तरह से अपने नियंत्रण में ले लिया. उन्होंने ऑक्सीजन दी और उनके महत्वपूर्ण संकेतों की निगरानी की. दादी का ऑक्सीजन लेवल गिरकर 81 हो गया था. ऑक्सीजन सहायता मिलने पर कुछ ही मिनटों के भीतर ऑक्सीजन लेवल बढ़कर 90 के पार पहुंच गया. हॉस्पिटल ले जाने से पहले टीम लगातार एक सीनियर डॉक्टर के संपर्क में रही, जिससे परिवार को भरोसा और राहत दोनों मिली. 

सेवा के लिए कुछ भी देने को तैयार थे- परिवार

परिवार वालों ने लिखा कि ऐसे समय में जब जिंदगी और मौत के बीच कुछ ही देर का फर्क होता है, तो ऐसी स्थिति में लोग कोई भी कीमत चुकाने को तैयार रहते हैं. लेकिन उन्हें और भी भावुक इस बात ने कि यह पूरी सुविधाएं सब फ्री मिलीं. इसलिए उन्होंने खास तौर पर मिन्हाज, गोपाल और दीपक का नाम लेते हुए शुक्रिया अदा किया. 

सोशल मीडिया पर मिल रही तारीफ

जैसे ही इस घटना का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है. यूजर्स ने ब्लिंकिट एम्बुलेंस सेवा की जमकर तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, “मैं एक मेडिकल प्रोफेशनल हूं और लगभग रोज ब्लिंकिट एम्बुलेंस से मरीज आते देखते हैं. मरीज को हैंडओवर करने का तरीका बेहद प्रोफेशनल है.” वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि उनके पिता को कार्डियक अरेस्ट हुआ था. कई एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंचीं, लेकिन ब्लिंकिट की एम्बुलेंस आई और पूरी मदद की.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading