मोटोरोला एज 70 फ्यूजन जल्द फ्लिपकार्ट पर लॉन्च होगा, इसमें Sony LYTIA कैमरा, 7000mAh बैटरी, स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 प्रोसेसर और प्रीमियम डिजाइन मिलेगा. 23 फरवरी को और जानकारी आएगी.

Motorola Edge 70 Fusion.
मोटोरोला अपनी पॉपुलर एज सीरीज़ को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहा है. कंपनी जल्द ही मोटोरोला एज 70 फ्यूजन लॉन्च कर सकती है. ये 2026 का पहला एज सीरीज़ स्मार्टफोन होगा. फोन फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा, जिससे साफ है कि इसकी लॉन्चिंग अब ज्यादा दूर नहीं है. हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक लॉन्च डेट नहीं बताई है, लेकिन लीक तस्वीरों और टीज़र से इसके फीचर्स की जानकारी मिल गई है.
मोटोरोला इंडिया के पोस्ट के मुताबिक, एज 70 फ्यूजन में फोटोग्राफी पर खास फोकस रहेगा. इसमें Sony LYTIA कैमरा सेंसर मिलेगा, जो संभवतः 50MP का प्राइमरी कैमरा हो सकता है. इसके अलावा फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है. सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलने की भी उम्मीद है.
बड़ी बैटरी और प्रीमियम डिजाइन
फ्लिपकार्ट टीज़र से हिंट मिलता है कि इस फोन में बड़ी बैटरी दी जा सकती है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 7,000mAh की दमदार बैटरी मिल सकती है, जो 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी.
डिजाइन की बात करें तो फोन में लेदर-इंस्पायर्ड फिनिश दी जाएगी. यह पैंटोन के खास कलर जैसे ब्लू सर्फ, कंट्री एयर और सिलहायट में आ सकता है. फोन में स्लिम प्रोफाइल, कर्व्ड एज और टेक्सचर्ड बैक पैनल देखने को मिल सकता है. साथ ही इसमें IP68 और IP69 रेटिंग मिलने की उम्मीद है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा.
संभावित स्पेसिफिकेशन
लीक रिपोर्ट के मुताबिक एज 70 फ्यूजन में स्नैपड्रैद 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है. यह फोन 8GB और 12GB RAM वेरिएंट में आ सकता है. इसमें 6.78 इंच की क्वाड कर्व्ड pOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी. डिस्प्ले की सिक्योरिटी के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i दिया जा सकता है.
कुल मिलाकर, मोटोरोला एज 70 फ्यूजन प्रीमियम डिजाइन, दमदार कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बन सकता है. 23 फरवरी को इसके बारे में और जानकारी सामने आ सकती है.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
