भारत टैक्सी को लेकर गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी है कि आज देश की पहली को-ऑपरेटिव टैक्सी सर्विस ‘भारत टैक्सी’ लॉन्च की जा रही है. यह सेवा भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की पहल है और इसे देश की अलग-अलग सहकारिता संस्थाएं मिलकर संचालित करेंगी. इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राइड से होने वाला सीधा मुनाफा ड्राइवरों को मिले. अमित शाह आज इसे आधिकारिक रूप से लॉन्च करेंगे, हालांकि इसकी शुरुआत कुछ दिन पहले हो चुकी है और अब तक भारत के 9 शहरों में करीब 10 लाख लोग भारत टैक्सी की सवारी कर चुके हैं.
भारत टैक्सी ऐप क्या है और इसमें क्या-क्या सुविधाएं हैं?
भारत टैक्सी ऐप भारत का पहला कोऑपरेटिव टैक्सी ऐप है, जो ड्राइवरों का अपना प्लेटफॉर्म है. इसमें कैब, ऑटो, बाइक बुक कर सकते हैं, साथ ही रेंटल, इंटरसिटी ट्रिप और मेट्रो टिकट भी बुक होते हैं. ऐप हिंदी, इंग्लिश और गुजराती में उपलब्ध है, आगे और भाषाएं आने वाली हैं. ये ऐप कोई कमीशन नहीं लेता, ड्राइवर को पूरा फेयर मिलता है. पैसेंजर को ट्रांसपरेंट फेयर मिलता है, कोई सरज चार्ज नहीं. दिल्ली पुलिस से टाई-अप है सुरक्षा के लिए ऐप में लाइव लोकेशन ट्रैकिंग, राइड शेयर करने का ऑप्शन और 24×7 सपोर्ट है.
भारत टैक्सी ऐप कैसे डाउनलोड करें?
बहुत आसान है. एंड्रॉयड फोन वाले गूगल प्ले स्टोर खोलें, सर्च बार में “Bharat Taxi” या “Bharat Taxi – Cab, Auto & Bike” टाइप करें और इंस्टॉल करें. ऐपल यूजर्स ऐपल ऐप स्टोर में जाकर “Bharat Taxi” सर्च करें और डाउनलोड करें. दोनों प्लेटफॉर्म पर फ्री है. डाउनलोड करने के बाद ऐप ओपन करें और फोन नंबर से रजिस्टर करें.
ऐप में रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
ऐप डाउनलोड करने के बाद ओपन करें. अपना फोन नंबर डालें, ओटीपी आएगा उसे वेरीफाई करें. फिर फुल नेम, ईमेल जैसी बेसिक डिटेल्स भरें. अगर कोई डिसेबिलिटी है तो वो भी मेंशन कर सकते हैं ताकि राइड ज्यादा आरामदायक हो. रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर होम पेज पर सर्विसेज, लाइव, टिकट और प्रोफाइल दिखेंगे. होम या ऑफिस एड्रेस सेव कर सकते हैं अगली बार आसानी से यूज करने के लिए.
भारत टैक्सी में राइड कैसे बुक करें?
राइड बुक करना सिंपल है. ऐप ओपन करें, होम पेज पर “Where would you like to go” पर क्लिक करें. लोकेशन एक्सेस दें तो ऑटोमैटिक पिकअप लोकेशन आ जाएगी. डेस्टिनेशन डालें. फिर व्हीकल टाइप चुनें – बाइक, ऑटो, कार आदि. फेयर दिखेगा, कन्फर्म करें. फिर बुकिंग हो जाएगी. मेट्रो टिकट के लिए मेट्रो ऑप्शन पर क्लिक करें. रेंटल या इंटरसिटी के लिए अलग से ऑप्शन हैं. राइड के दौरान लाइव ट्रैकिंग देख सकते हैं.
भारत टैक्सी ऐप में सेफ्टी फीचर्स क्या हैं?
सेफ्टी सबसे पहले. लाइव लोकेशन ट्रैकिंग है, ड्राइवर वेरीफाइड होते हैं. राइड डिटेल्स फ्रेंड्स या फैमिली के साथ शेयर कर सकते हैं. प्रोफाइल में जाकर सर्विसेज > सेफ्टी पर ट्रस्टेड कॉन्टैक्ट ऐड करें, लाइव ट्रैकिंग ऑटोमैटिक शेयर हो जाएगी. दिल्ली पुलिस से टाई-अप है, दोनों पैसेंजर और ड्राइवर की सेफ्टी के लिए. वन-टैप एसओएस भी है. ऐप में हेल्प एंड सपोर्ट से 24×7 मदद मिलती है.
फेयर कितना है और क्या कोई स्पेशल फायदा है?
फेयर पारदर्शी और अफोर्डेबल है. बुकिंग से पहले फेयर दिख जाता है, कोई सरज प्राइसिंग नहीं होती. दूसरे ऐप्स में पीक टाइम में फेयर बढ़ जाता है लेकिन यहां रीजनेबल रहता है. जीरो कमीशन की वजह से ड्राइवर खुश हैं और पैसेंजर को सस्ता पड़ता है. स्पेशल फायदा ये कि मेट्रो टिकट भी ऐप से बुक हो जाते हैं, मल्टीमॉडल ट्रैवल आसान. डायरेक्ट पेमेंट ड्राइवर को, कोई प्लेटफॉर्म कट नहीं. ये ऐप सफर को आसान, सस्ता और सुरक्षित बनाने के लिए बनाया गया है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
