Skoda Auto Kushaq Facelift 2026: प्रोडक्शन शुरू, मार्च से डिलीवरी, संभावित कीमत ₹11-19 लाख


स्कोडा ने पुणे के चाकन प्लांट में अपडेटेड कुशाक फेसिलिफ्ट का उत्पादन शुरू कर दिया है. इसकी डिलीवरी मार्च 2026 से शुरू होगी. बुकिंग्स पहले से ही ओपन हैं. कीमतें फरवरी के अंत तक घोषित होने वाली हैं. अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹11 लाख से ₹19 लाख के बीच रह सकती है. ये 2021 लॉन्च के बाद पहला बड़ा अपडेट है.

नई कुशाक स्कोडा के ‘मॉडर्न सॉलिड’ डिजाइन लैंग्वेज को अपनाती है. फ्रंट में बोल्ड ग्रिल, क्रोम एक्सेंट्स, स्लिम LED हेडलाइट्स और ग्रिल के अक्रोस स्प्रेड LED DRL लाइट बार मिलती है. साइड पर नई 17-इंच अलॉय व्हील्स और थिक ब्लैक क्लैडिंग हैं. रियर में कनेक्टेड LED टेललाइट्स, इल्यूमिनेटेड SKODA लोगो, नया स्किड प्लेट और स्पॉइलर हैं. पैनोरामिक सनरूफ टॉप वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड है. कुल मिलाकर लुक ज्यादा शार्प और प्रीमियम हो गया है. आइए, इसकी अन्य डिटेल्स पर भी नजर डालते हैं.

इंटीरियर डिटेल

केबिन लेआउट लगभग वही है, लेकिन मैटेरियल और फीचर्स बेहतर हैं. इसे लेदरेट सीट्स, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स के साथ वेंटिलेशन, रियर सीट मसाजर (सेगमेंट का पहला फीचर) मिलता है. 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपपल कारप्ले), 10.25 इंच फुली डिजिटल क्लस्टर (टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन), 6-स्पीकर स्कोडा साउंड सिस्टम (सबवूफर + एम्प्लिफायर), ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और AI कंपैनियन (गूगल पावर्ड) शामिल हैं.

फीचर्स और सेफ्टी

इसे पैनोरामिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, कूल्ड ग्लव बॉक्स, रेन-सेंसिंग वाइपर, ऑटो IRVM जैसी सुविधाएं हैं. वेरिएंट्स में क्लासिक प्लस,सिग्नेचर, स्पोर्टलाइन. प्रेस्टीज और मोंटे कार्लो शामिल है. इसके हर वेरिएंट में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड, 25 एक्टिव-पैसिव सेफ्टी फीचर्स, ABS, EBD, ट्रैक्शन कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, 360° कैमरा (टॉप में), फ्रंट-रियर पार्किंग सेंसर्स और रियर डिस्क ब्रेक्स (1.5 TSI में) मिलते हैं.

इंजन और माइलेज

इसे पहले की तरह ही 2 इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया गया है. पहला 1.0 TSI इंजन 115 PS पावर और 178 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करता है. 6-स्पीड मैनुअल या नए 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटो के साथ इसे खरीद सकते हैं. ARAI क्लेम्ड माइलेज 19.76 kmpl के करीब है. दूसरा, 1.5 TSI इंजन 150 PS पावर और 250 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसे 7-स्पीड DSG और एक्टिव सिलिंडर टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया है. माइलेज 18 KMPl के आस-पास है. कंपनी ने इसमें नया 8AT 1.0 TSI जोड़ा है, जो ड्राइविंग को और स्मूद बनाएगा.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading