Toyota Sales Jan 2026: Toyota Hyryder बनी नंबर-1, 85% ग्रोथ के साथ टॉप पर, जानिए इस Hybrid SUV की कीमत और खासियत


Toyota इंडियन मार्केट में समय के साथ अपननी स्थिति मजबूत कर रही है. कंपनी के पास IC-इंजन वाली गाड़ियों के साथ हाइब्रिड और अब इकलौती EV भी है. हाल ही में टोयोटा E Bella को लॉन्च किया गया है. पिछले महीने की बात करें, तो कंपनी ने कुल 30,630 यूनिट सेल किए हैं. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 26,178 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 17 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

पिछले साल के मुकाबले 4452 यूनिट ज्यादा बिकी हैं. जनवरी 2026 में टोयोटा हायराइडर कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. वहीं, हाईक्रॉस और रुमियन की भी मांग बढ़ी है. इसके अलावा, क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और ग्लैंजा की सेल में गिरावट देखी गई है. आइए, कंपनी की Model Wise Sales Report पर एक नजर डालते हैं.

टोयोटा हाइराइडर

लिस्ट में पहले नंबर पर Hyryder है. पिछले महीने इसकी कुल 9156 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 4941 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 85 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है. कंपनी इसे मात्र ₹10.99 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर बेचती है.

कंपनी इसे बड़े टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एपल कारप्ले/एंड्राइड ऑटो, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स के साथ सेफ्टी के लिए छह एयरबैग, ABS + EBD, ESC, TPMS और 360° कैमरा जैसे फीचर्स देती है. इंजन में पेट्रोल और इलेक्ट्रिक मोटर का हाइब्रिड सिस्टम होता है जो, 28 KMPL तक का क्लेम्ड माइलेज देने में सक्षम है.

टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस

सेल के मामले में दूसरे नंबर पर टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस है. इस पॉपुलर 7-सीटर कार को पिछले महीने 6391 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 5638 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 13.36 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा

बिक्री के मामले में तीसरे नंबर पर इनोवा क्रिस्टा है. इसे पिछले महीने 3064 लोगों ने खरीदा. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 4142 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 26 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

टोयोटा फॉर्च्यूनर

सेल के मामले में चौथे नंबर पर फॉर्च्यूनर है. इस 7-सीटर SUV को जनवरी 2026 में 3046 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में बेची गई इसकी कुल 3149 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 3.27 प्रतिशत की मामूली गिरावट को दर्शाता है.

टोयोटा ग्लैंजा

बिक्री घटने के बावजूद भी ग्लैंजा ने कंपनी की टॉप-5 कारों वाली लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. इसे पिछले महीने 2978 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 3455 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 13.81 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई कंपनी की टॉप 5 कारों के अलावा पिछले महीने रूमियन की 2829 यूनिट, टैसर की 2521 यूनिट, हाइलैक्स की 317 यूनिट, कैमरी की 184 यूनिट, वेलफायर की 123 यूनिट और LC300 की मात्र 21 यूनिट बिकी हैं.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading