डिजाइन से शुरुआत करते हैं. नई रेनो डस्टर का डिजाइन ज्यादा रग्ड और मस्कुलर है, जो असली एसयूवी कैरेक्टर दिखाता है. इसमें नया सिग्नेचर फ्रंट ग्रिल, एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल, कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स, बॉडी क्लैडिंग, रूफ रेल, शार्क फिन एंटीना और 212 mm का हाई ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है. ये ऑफ-रोड लुक के साथ ज्यादा बोल्ड और एडवेंचरस लगती है, अप्रोच एंगल 26.9° और डिपार्चर एंगल 34.7° है.
दूसरी तरफ, हुंडई क्रेटा का डिजाइन ज्यादा मॉडर्न, स्लीक और प्रीमियम है. इसमें LED बार वाला फ्रंट, सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स, 17 इंच अलॉय व्हील्स और डुअल-टोन एक्सटीरियर ऑप्शन हैं. क्रेटा ज्यादा सिटी-फ्रेंडली और स्टाइलिश दिखती है, लेकिन डस्टर की तुलना में कम रफ-टफ लगती है. ग्राउंड क्लियरेंस 190 mm है.
इंटीरियर डिटेल
डस्टर का इंटीरियर अब काफी अपग्रेडेड है. डुअल-टोन थीम के साथ इसमें एंबिएंट लाइटिंग, कार्बन फाइबर फिनिश, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल सीट्स और बड़ा 700 लीटर बूट स्पेस मिलता है. साथ ही इलेक्ट्रिक पावर टेलगेट भी है. क्रेटा का इंटीरियर ज्यादा लग्जरी और यूजर-फ्रेंडली है. इसमें लेदरेट सीट्स, डुअल-जोन ऑटो AC, रियर एसी वेंट्स, कूल्ड ग्लव बॉक्स, रियर सनशेड और 8-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसी सुविधाएं हैं. दोनों में पैनोरमिक सनरूफ मिलता है.
फीचर्स और सेफ्टी
दोनों कारें फीचर से भरपूर हैं. नई डस्टर में 10.1 इंच इंफोटेनमेंट + 10.25 इंच डिजिटल क्लस्टर, बिल्ट-इन गूगल, वायरलेस चार्जिंग, 360 डिग्री कैमरा, OTA अपडेट्स और Level-2 ADAS जैसे एडवांस्ड फीचर्स हैं. क्रेटा में 10.25 इंच टचस्क्रीन + 10.25 इंच डिजिटल क्लस्टर, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो/एपल कारप्ले, बोस 8-स्पीकर सिस्टम, ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक, Alexa इंटीग्रेशन, होम-टू-कार, वायरलेस चार्जर और मल्टीपल ड्राइव मोड्स (Eco, Normal, Sport) मिलते हैं.
सेफ्टी में दोनों मजबूत हैं. डस्टर में 6 एयरबैग्स, Level-2 ADAS (17+ फीचर्स जैसे लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट आदि) और 360 कैमरा मिलता है. वहीं, क्रेटा में भी 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड, ADAS Level-2, 360 कैमरा, TPMS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं.
इंजन और परफॉर्मेंस
नई डस्टर में कई ऑप्शन जोड़े गए हैं. हालांकि, अब ये डीजल पावरट्रेन के साथ नहीं खरीदी जा सकेगी. ग्राहक इसे अब 1.0L टर्बो पेट्रोल (99-100 bhp), 1.3L या 1.8L टर्बो/स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड (163 bhp, 280 Nm तक, E-Tech हाइब्रिड में EV मोड) इंजन ऑप्शन में खरीद सकते हैं। ट्रांसमिशन में 6-स्पीड MT और DCT शामिल है.
वहीं, हुंडई क्रेटा को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में खरीदा जा सकता है. इसमें 1.5L NA पेट्रोल (113 bhp), 1.5L टर्बो पेट्रोल (158 bhp, 253 Nm) और 1.5L डीजल (114 bhp, 250 Nm) पावरट्रेन शामिल है. ट्रांसमिशन ऑप्शन में 6MT, iVT, 7DCT, 6AT शामिल है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
