Shivam Dube buys luxurious house: भारतीय क्रिकेट के स्टार खिलाड़ी शिवम दुबे ने मुंबई के ओशिवारा में एक शानदार घर खरीदा है.


होमखेलक्रिकेटशिवम दुबे ने खरीदा 27 करोड़ का आलीशान घर, कपिल और मीका के बनें पड़ोसी!

Last Updated:

Shivam Dube buys luxurious house: भारतीय टीम के पावर हिटर शिवम दुबे ने अपने नए घर को लेकर चर्चा में हैं. आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में धूम मचाने वाले शिवम दुबे ओशिवारा में दो लग्जरी फ्लैट खरीदा है. शिवम दुबे ने जिस बिल्डिंग में नया घर लिया है, उसमें कॉमेडियन कपिल शर्मा और सिंगर मिका सिंह का अपार्टमेंट है.

शिवम दुबे ने खरीदा 27 करोड़ का आलीशान घर, कपिल और मीका के बनें पड़ोसी!Zoom

शिवम दुबे ने ओशिवारा में खरीदा लग्जरी घर

नई दिल्ली: हाल ही में खत्म हुए टी20 विश्व कप 2026 में धूम मचाने वाले शिवम दुबे ट्रेन में सफर करने को लेकर चर्चा में थे. अहमदाबाद से मुंबई आने के लिए शिवम ने ट्रेन से यात्रा की थी. मुंबई आने के साथ ही शिवम अब अपने नए घर को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. हालांकि, शिवम दुबे ने अपना ये नया घर पिछले साल जून में ही खरीदा था, लेकिन स्क्वायरयार्ड्स के प्रोपर्टी डॉक्यूमेंट रिव्यू के बाद उनके नए घर की बात सामने आई है.

शिवम दुबे का ये घर ओशिवारा के डीएलएच एन्क्लेव में हैं. शिवम ने 17वीं और 18वीं मंजिल पर दो फ्लैट खरीदे हैं, जिसकी कीमत करीब 27.50 करोड़ रुपए है. रिपोर्ट के मुताबिक दोनों अपार्टमेंट का क्षेत्रफल 4200 वर्ग फुट है, और बालकनी 3800 वर्ग फुट की है. शिवम दुबे के इस नए घर से काफी अच्छा व्यू भी दिखता है. इमारत से मैंग्रोव और खाड़ी का सुंदर दृश्य दिखाई देता है.

कपिल शर्मा और मिका सिंह के पड़ोसी बने शिवम

बता दें कि शिवम दुबे ने जिस बिल्डिंग में अपना नया अपार्टमेंट लिया है, उसी में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का भी घर है. इसी बिल्डिंग में सिंगर मिका सिंह भी रहते हैं. इसके अलावा दिवंगत एक्टर इरफान खान भी इस बिल्डिंग में घर है. इस तरह शिवम दुबे अब बॉलिवुड स्टार्स के पड़ोसी बन गए हैं.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading