बीयर-गांजा… और क्रिकेट का मक्का, दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित ग्राउंड में आखिर चल क्या रहा है?


होमखेलक्रिकेटबीयर-गांजा… और क्रिकेट का मक्का, लॉर्ड्स में आखिर चल क्या रहा है?

Last Updated:

Lord Cricket Ground terminated deal with BrewDog: क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड ने बियर बनाने वाली कंपनी ब्रूडॉग के साथ अपने करार को एक साल ही में खत्म कर दिया है. ब्रूडॉग का लॉर्ड्स के साथ चार साल का करार था, लेकिन गांजा बनाने वाली कंपनी ने बियर ब्रांड्स को खरीद लिया, जिससे ये डील खत्म हुई है.

बीयर-गांजा... और क्रिकेट का मक्का, लॉर्ड्स में आखिर चल क्या रहा है?Zoom

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड ने बीयर कंपनी से खत्म की डील

नई दिल्ली: भारत में क्रिकेट को लोग धर्म की तरह मानते हैं, लेकिन इस खेल का मक्का इंग्लैंड के लॉर्ड्स में है. लॉर्ड्स दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट ग्राउंड में से है. हर क्रिकेटर का सपना होता है कि करियर में वह कम से कम एक बार इस मैदान पर खेलें. सिर्फ इतना ही नहीं, लॉर्ड्स के मैदान पर जो फैंस मैच देखने आते हैं उनके लिए भी ये किसी सम्मान से कम नहीं होता है. खास तौर से टेस्ट मैचों में तो इस मैदान पर फैंस के लिए एक अलग ड्रेस कोड तक होता है.

सूट-बूट के साथ सिर पर हैट लगाए और हाथ में बियर का ग्लास लेकर लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में मैच देखना फैंस के लिए हमेशा से खास रहा है, लेकिन अब इस मैदान की मालिकाना हक रखने वाली संस्था मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब ने बीयर सप्लाई करने वाली कंपनी ब्रूडॉग के साथ अपना करार खत्म कर लिया है. अब सवाल ये उठता है कि क्या लॉर्ड्स के मैदान पर फैंस बीयर पीने का मजा नहीं ले पाएंगे?

क्यों खत्म हुआ लॉर्ड्स का ब्रूडॉग से करार?

लॉर्ड्स और बियर बनाने वाली कंपनी ब्रूडॉग के बीच चार साल का कॉन्ट्रैक्ट हुआ था, लेकिन एक साल में ही ये डील खत्म हो गई. डील खत्म होने के पीछे का कारण ये है कि ब्रूडॉग कंपनी को टिलरे ब्रांड्स नाम की एक कंपनी ने खरीद लिया है, जो मेडिलक इस्तेमाल वाला गांजा बनाने के लिए जानी जाती है.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading