Kuldeep Yadav Vanshika Chadha Wedding: शादी के बंधन में बंधे कुलदीप यादव, लहंगे में बला सी खूबसूरत लगीं वंशिका, देखें पहली फोटो


होमखेलक्रिकेटशादी के बंधन में बंधे कुलदीप यादव, लहंगे में बला सी खूबसूरत लगीं वंशिका

Last Updated:

kuldeep yadav vanshika Chadha wedding first photo: भारतीय वर्ल्ड कप विनर क्रिकेटर कुलदीप यादव शादी के बंधन में बंध गए हैं. उत्तराखंड के मसूरी में कुलदीप ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा संग सात फेरे लिए. लग्जरी रिजॉर्ट में हुए इस फंक्शन में क्रिकेट जगत के कई सितारे मौजूद रहे. वंशिका शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत दिखीं. कुलदीप और वंशिका की शादी की पहली फोटो सामने आई है.

शादी के बंधन में बंधे कुलदीप यादव, लहंगे में बला सी खूबसूरत लगीं वंशिकाZoom

कुलदीप यादव ने वंशिका चड्ढा संग लिए सात फेरे.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा संग मसूरी में शादी कर नई पारी की शुरुआत कर दी है. इस कपल की शादी की पहली तस्वीर भी सामने आ चुकी है. यह फोटो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रही है. कुलदीप और वंशिका की शादी मसूरी के एक लग्जरी रिजॉर्ट में हुई, जिसमें उनके परिवार के करीबी सदस्य समेत कई दोस्त शामिल हुए. क्रिकेट जगत के कई जाने माने चेहरे भी कुलदीप की शादी एन्जॉय करने पहुंचे.

ऑनलाइन वायरल हो रही तस्वीरों में कुलदीप को पारंपरिक शेरवानी पहने देखा जा सकता है, जबकि वंशिका चड्ढा भारी कढ़ाई वाले सुर्ख लाल रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. वरमाला के दौरान यह कपल एक-दूसरे को माला पहनाते हुए मुस्कुराते नजर आए. इस दौरान उनके आस-पास रिश्तेदार और दोस्त इस मौके का जश्न मनाते दिखे. फंक्शन के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

कुलदीप यादव ने वंशिका चड्ढा संग लिए सात फेरे.

शादी में कई क्रिकेटर्स हुए शामिल
इस ग्रैंड वेडिंग में भारतीय क्रिकेट जगत के कई बड़े सितारे शामिल हुए. दो दिन पहले से चल रहे शादी के फंक्शन में युजवेंद्र चहल को पहले से ही कुलदीप की शादी में जमकर मस्ती कर रहे हैं. उन्हें कई डांस के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए. चहल के अलावा शादी में पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना और मोहम्मद कैफ भी नजर आए. रिंकू सिंह भी अपने होने वाली पत्नी प्रिया सरोज संग शादी अटेंड करने पहुंचे. इसके अलावा पीयूष चावला, तिलक वर्मा और कोच टी दिलीप भी इस मौके पर दिखे.

बचपन की दोस्त संग कुलदीप यादव ने लिए सात फेरे.

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री भी कुलदीप यादव को आशीर्वाद देने मसूरी पहुंचे. क्रिकेटर नीतीश राणा ने भी अपनी पत्नी संग कुलदीप-वंशिका के समारोह में शिरकत की. बता दें कि कुलदीप और वंशिका शादी के बाद एक ग्रैंड रिसेप्शन भी देने वाले हैं. यह लखनऊ के एक लग्जरी होटल में 17 मार्च को आयोजित होगा. इसमें भी भारतीय क्रिकेट के कई बड़े नाम शामिल होने की उम्मीद है. रिसेप्शन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रह सकते हैं, जिनसे कुलदीप के पिता रामसिंह यादव ने मुलाकात कर निमंत्रण दिया था.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading