Rishabh Pant gift Ayush Badoni bat : तोड़ियो मत ये, बहुत अच्छा बैट है…ऋषभ पंत ने बल्ला गिफ्ट किया और फिर आयुष बदोनी ऐसे हड़काया


होमखेलक्रिकेटतोड़ियो मत ये…ऋषभ पंत ने बल्ला गिफ्ट किया और फिर आयुष बदोनी ऐसे हड़काया

Last Updated:

Rishabh Pant gift Ayush Badoni bat : लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान पंत ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में उतरने से पहले अपने एक बल्ले को युवा बल्लेबाज बदोनी को गिफ्ट किया. इसे देते हुए कहा, “शॉर्ट-हैंडल है, तुझे पसंद है वैसा. तोड़ियो मत ये, बहुत अच्छा बैट है.” ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है

तोड़ियो मत ये...ऋषभ पंत ने बल्ला गिफ्ट किया और फिर आयुष बदोनी ऐसे हड़कायाZoom

ऋषभ पंत ने आयुष बदोनी को गिफ्ट किया बल्ला

नई दिल्ली. लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने पिछले सीजन की निराशा को भुलाकर इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में धमाकेदार खेल दिखाने की तैयारी शुरू कर दी है. उन्होंने हाल ही में पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ प्रैक्टिस की. इसकी चर्चा तो हो ही रही है साथ ही आयुष बदोनी की वजह से भी चर्चा में हैं. उन्होंने अपने टीम के साथी को एक बल्ला गिफ्ट किया. हालांकि बात गिफ्ट की नहीं बल्कि जिस तरह से उनके इसे संभालकर रखने की हिदायत ही उसकी हो रही है.

ऋषभ पंत ने आईपीएल 2026 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के फैंस को एक दिलचस्प प्री-सीजन पल दिया. एक कैंप वीडियो में एलएसजी के कप्तान पंत ने अपने एक बल्ले को युवा बल्लेबाज बदोनी को देते हुए कहा, “शॉर्ट-हैंडल है, तुझे पसंद है वैसा. तोड़ियो मत ये, बहुत अच्छा बैट है.” यह बात मजाक में कही गई थी, लेकिन इस बातचीत से टीम के दो अहम भारतीय खिलाड़ियों के बीच के रिश्ते की झलक मिलती है, जो एक बार फिर उम्मीदों के साथ सीजन में उतरेंगे.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading