Last Updated:
Chahal and Tilak Varma dance video: टीम इंडिया के स्टार कुलदीप यादव ने शनिवार 14 मार्च को अपने बचपन की दोस्त वंशिका से शादी के सात फेरे लिए. मसूरी के एक होटल में दोनों ने अपने जीवन की नई शुरुआत की. जब कुलदीप घोड़ी पे चढ़कर बारात लेकर निकले तो युजवेंद्र चहल और तिलक वर्मा ने अपने डांस से रंग जमा दिया.

कुलदीप यादव की शादी में तिलक वर्मा और युजवेंद्र चहल ने जमकर किया डांस
नई दिल्ली. भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी निजी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू किया है. उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह से शनिवार (14 मार्च) को मसूरी, उत्तराखंड में एक भव्य समारोह में शादी की. शादी के जश्न में रंग-बिरंगी रौनक देखने को मिली, जहां संगीत, ढोल की थाप और जोशीले डांस ने पहाड़ी शहर की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए. कुलदीप यादव घोड़ी चढ़े और उनके साथियों बारात लेकर निकले. फिर जो शमां तिलक वर्मा और युजवेंद्र चहल ने अपने डांस से बांधा देखने लायक था.
कुलदीप यादव की शादी में शामिल होने टीम इंडिया से उनके कई साथी पहुंचे थे. इसमें भुवनेश्वर कुमार, रिंकू सिंह, युजवेंद्र चहल और तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा मजे किए. पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ भी शादी में शामिल होने पहुंचे थे. बारात के वक्त का वीडियो सामने आया है और यहां दो क्रिकेटर सबसे ज्यादा छाए रहे. युजवेंद्र चहल और तिलक वर्मा अपने डांस से बारात में चार चांद लगा दिए.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
