Last Updated:
Sanjay Manjrekar Ravindra Jadeja bitter feud: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर और रविंद्र जडेजा के बीच कड़वाहट खत्म हो गई है. सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. मांजरेकर और जडेजा का ये वीडियो एक एड शूट का है, जिसमें दोनों ने साथ काम किया है.

रविंद्र जडेजा और संजय मांजरेकर एक वीडियो शूट में साथ दिखे
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर अपनी बेबाकी के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. सोशल मीडिया पर उन्होंने कई बार भारतीय क्रिकेटरों की खुलकर आलोचना की है. इसमें रविंद्र जडेजा वाला मामला खूब हाईलाइट हुआ था. साल 2019 में मांजरेकर ने रविंद्र जडेजा के प्रदर्शन पर हैरानी जताते हुए उन्हें बिट्स एंड पीसेस खिलाड़ी कहा था. इस पर जडेजा ने भी पलटवार करते हुए मांजरेकर को उनके करियर की याद दिलाई और लोगों की कैसे इज्जत की जानी चाहिए उसकी सलाह दे डाली थी.
हालांकि, अब 7 साल बाद ऐसा लग रहा है कि जडेजा और मांजरेकर में सबकुछ ठीक हो गया है. दरअसल, आईपीएल 2026 से ठीक पहले रविंद्र जडेजा और संजय मांजरेकर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो एक एड फिल्म का है, जिसमें दोनों ने साथ काम किया है. सिर्फ इतना ही नहीं, इस एड फिल्म में मांजरेकर ने बिट्स एंड पीसेस का भी जिक्र किया है. ऐसे में दोनों को एक साथ देखकर फैंस ये कह रहे हैं कि जडेजा और मांजरेकर की दुश्मनी खत्म हो गई है.
क्या था बिट्स एंड पीसेस का पूरा मामला
साल 2109 में जडेजा का टीम इंडिया के लिए प्रदर्शन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा था. उसी को लेकर मांजरेकर ने अपने सोशल मीडिया पर हैंडल पर लिखा था कि, “मैं उन खिलाड़ियों का बहुत बड़ा प्रशंसक नहीं हूं जो बिट्स एंड पीसेस में प्रदर्शन करते हैं, जैसा कि जडेजा अभी वनडे क्रिकेट में कर रहे हैं. टेस्ट मैचों में वह एक बेहतरीन गेंदबाज हैं, लेकिन वनडे में मैं उनकी जगह एक विशेषज्ञ बल्लेबाज या स्पिनर को रखना पसंद करूंगा.”
संजय मांजरेकर के इस पोस्ट के जवाब में जडेजा ने लिखा था कि, “मैंने आपसे दोगुने मैच खेले हैं और मैं अभी भी खेल रहा हूं. उन लोगों का सम्मान करना सीखें जिन्होंने कुछ हासिल किया है. मैंने आपका बहुत बकवास सुन लिया है.”
विराट-गंभीर की भी मांजरेकर कर चुके हैं आलोचना
संजय मांजरेकर ने सिर्फ रविंद्र जडेजा ही नहीं, विराट कोहली और गौतम गंभीर की भी आलोचना कर चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने विदेशी खिलाड़ियों में केविन पीटरसन और कायरन पोलार्ड पर निशाना साधने का काम किया, जिसके कारण सोशल मीडिया पर खूब बवाल भी मचा है.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
