सिर्फ 2 बॉल में हैट्रिक लेकर किया कमाल, आईपीएल में ऐसा कारनामा जिसे दोहराना नामुमकिन जैसा


होमखेलक्रिकेटसिर्फ 2 बॉल में हैट्रिक, IPL में ऐसा कारनामा जिसे दोहराना नामुमकिन

Last Updated:

Pravin Tambe takes 2 ball hat trick: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अब तक 13 सीजन (2008-2020) में कुल 19 हैट्रिक दर्ज की गई हैं. अमित मिश्रा ने सबसे ज्यादा 3 आईपीएल हैट्रिक ली हैं. आईपीएल में एक ऐसा वाकया भी हुआ है जब एक गेंदबाज ने सिर्फ दो गेंद में हैट्रिक पूरी कर ली.

सिर्फ 2 बॉल में हैट्रिक, IPL में ऐसा कारनामा जिसे दोहराना नामुमकिन Zoom

2014 के आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के प्रवीण तांबे ने कोलकाता के खिलाफ सिर्फ 2 बॉल में हैट्रिक लेने का कमाल किया था

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत होने वाली है. इस टूर्नामेंट में अब तक यूं तो कई रिकॉर्ड बने हैं लेकिन एक ऐसा भी रिकॉर्ड है जिसे सुनने के बाद हर किसी का दिमाग कुछ पल के लिए घूम जाता है.  जब कोई गेंदबाज लगातार तीन गेंद में तीन विकेट लेता है, तो उसे हैट्रिक कहा जाता है. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अब तक 13 सीजन (2008-2020) में कुल 19 हैट्रिक दर्ज की गई हैं. अमित मिश्रा ने सबसे ज्यादा 3 आईपीएल हैट्रिक ली हैं. आईपीएल में एक ऐसा वाकया भी हुआ है जब एक गेंदबाज ने सिर्फ दो गेंद में हैट्रिक पूरी कर ली. जी हां आपने सही पढ़ा सिर्फ 2 बॉल पर तीन विकेट लेकिन इसमें एक पेंच है.

प्रवीण तांबे आईपीएल में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों में से एक हैं उन्होंने आईपीएल 2014 में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के लिए अपना दूसरा सीजन खेला था. कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ लीग मैच में तांबे 16वां ओवर डालने आए और एक ऐसा कारनामा अंजाम दिया जिसे सोचकर हैरानी होती है. उन्होंने वैसे तो तीन विकेट लेकर हैट्रिक ली जो क्रिकेट में बेहद आम बात है लेकिन इसमें उन्होंने सिर्फ दो ही लीगल बॉल डाली. चलिए समझते हैं ऐसा हुआ कैसे.

उन्होंने पहली गेंद पर गूगली डाली, जिसे मनीष पांडे चूक गए और संजू सैमसन ने स्टंप कर दिया. इस बॉल पर विकेट आया लेकिन बॉल वाइड होने की वजह से प्रवीण तांबे को बिना कोई लीगल गेंद डाले ही विकेट मिल गया. यह गेंद वाइड भी थी. तांबे ने ओवर की पहली लीगल गेंद पर यूसुफ पठान को आउट किया और अगली ही गेंद पर रयान टेन डोशेट को भी पवेलियन भेज दिया. इस तरह उन्होंने दो लीगल गेंद में हैट्रिक पूरी कर ली और ऐसा करने वाले वे इसुरु उदाना के बाद सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने.

राजस्थान रॉयल्स के लेग स्पिनर प्रवीण तांबे ने दो गेंद में हैट्रिक लेकर आईपीएल के इतिहास में ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने. राजस्थान के खिलाफ खेल रही कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल इतिहास की पहली टीम बनी, जिसने 100 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप के बावजूद मैच गंवा दिया. तांबे ने 16वें ओवर में हैट्रिक ली.  श्रीलंका के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज इसुरु उदाना ने सबसे पहले यह कारनामा किया था. उन्होंने 2010 चैंपियंस लीग टी20 के दौरान वायंबा की ओर से सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के खिलाफ पोर्ट एलिजाबेथ में दो लीगल गेंदों में तीन विकेट लिए थे.

About the Author

authorimg

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading