IPL 2026 में केएल राहुल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पार्टनर का साथ मिला तो काम होगा आसान, दिल्ली ने चला अहम दांव


नई दिल्ली. आईपीएल 2026 से ठीक पहले जहां तमाम बड़े नाम सुर्खियों में बने हुए हैं, वहीं केएल राहुल कुछ समय से लाइमलाइट से दूर नजर आए हैं. भारत की टी20 टीम का हिस्सा न होने के कारण वह टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान भी चर्चा में नहीं रहे लेकिन अब जैसे-जैसे Indian Premier League 2026 करीब आ रहा है, वैसे-वैसे राहुल एक बार फिर सुर्खियों में लौटने को तैयार हैं, और इस बार उनकी भूमिका पहले से कहीं ज्यादा अहम होने वाली है.

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2026 के लिए केएल राहुल को बतौर ओपनर उतारने का फैसला किया है. इतना ही नहीं, वह टीम के लिए विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे. यह फैसला इसलिए दिलचस्प है क्योंकि पिछले सीजन में राहुल को शुरुआत में ओपनिंग का मौका नहीं मिला था और टीम ने अपने कॉम्बिनेशन के साथ प्रयोग किए थे. उस समय फॉ डू प्लेसिस,अभिषेक पोरेल और जैक फ्रेजर को ऊपर खिलाया गया, जबकि राहुल को बाद में उनकी पसंदीदा पोजिशन पर भेजा गया.

IPL 2026 में राहुल के साथ कौन करेगा ओपनिंग?

इस फैसले को और भी दिलचस्प बनाती है दिल्ली कैपिटल्स की मजबूत टॉप ऑर्डर बेंच स्ट्रेंथ पिछले सीजन के मुकाबले इस बार टीम के पास कई विकल्प मौजूद हैं. ऑक्शन में बेन डकेट औरपथुम निशंका को शामिल करना टीम के लिए शानदार कदम माना जा रहा है. डकेट जहां बाएं हाथ से आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं, वहीं निसांका अपनी निरंतरता के लिए जाने जाते हैं हालांकि, राहुल और निसांका की बल्लेबाजी शैली काफी मिलती-जुलती है, जो टीम के लिए संतुलन बिगाड़ सकती है. इसके अलावा पृथ्वी शॉ भी एक बड़ा विकल्प हैं, जो हमेशा वापसी के करीब नजर आते हैं. वहीं Abishek Porel अपनी बहुमुखी भूमिका के चलते किसी भी पोजिशन पर फिट हो सकते हैं. ऐसे में दिल्ली के पास राहुल के साथ ओपनिंग के लिए चार मजबूत विकल्प मौजूद हैं, जो टीम के लिए एक बड़ी ताकत भी है और चयनकर्ताओं के लिए सिरदर्द भी.

अपनी पसंदीदा पोजिशन पर वापसी क्यों है अहम

अगर राहुल के IPL करियर से एक बात साफ होती है, तो वह यह है कि वह ओपनिंग करते हुए सबसे ज्यादा प्रभावी रहते हैं. आंकड़े भी यही बताते हैं और मैदान पर उनकी बल्लेबाजी भी. IPL 2025 में दिल्ली ने उन्हें ज्यादातर मिडिल ऑर्डर में खिलाया, जहां उन्होंने रन तो बनाए, लेकिन उनकी बल्लेबाजी में वह धार नजर नहीं आई. पारी को नियंत्रित करने की क्षमता, शुरुआत से मैच पर पकड़ बनाना और गेंदबाजों के खिलाफ रणनीति तय करना ये सभी चीजें राहुल ओपनिंग करते हुए बेहतर तरीके से कर पाते हैं. सीजन के अंत में जब उन्हें फिर से ओपनिंग का मौका मिला, तो उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार शतक जड़कर अपने रोल की अहमियत साबित कर दी. ओपनर के तौर पर राहुल का रिकॉर्ड बेहद शानदार है 4400 से ज्यादा रन, औसत करीब 50 और स्ट्राइक रेट 135 से ऊपर यही नहीं, वह टी20 क्रिकेट में पारी को संभालने और सही समय पर तेजी लाने की कला भी बखूबी जानते हैं, जिसकी कमी दिल्ली को पिछले सीजन में कई अहम मौकों पर खली थी. उन्होंने IPL 2025 में 539 रन बनाए और लगभग 150 के स्ट्राइक रेट के साथ टीम के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे, जो 2018 के बाद उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था.

दिल्ली कैपिटल्स की IPL 2026 स्क्वाड

बैटर्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), करुण नायर, डेविड मिलर, बेन डकेट, पथुम निसांका, साहिल पारख, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स

ऑलराउंडर्स: अक्षर पटेल (कप्तान), समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, अजय मंडल, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, औकिब डार, नितीश राणा

बॉलर्स: मिचेल स्टार्क, टी नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, लुंगी एनगिडी, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव

IPL 2026 में केएल राहुल की ओपनिंग में वापसी न सिर्फ उनकी व्यक्तिगत फॉर्म के लिए अहम है, बल्कि दिल्ली कैपिटल्स के पूरे बल्लेबाजी संतुलन को भी मजबूत बना सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि उनके साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी आखिर किस खिलाड़ी को मिलती है और यह जोड़ी टीम को कितनी सफलता दिला पाती है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading