हर्षित राणा की जगह 3 गेंदबाजों को तैयार कर रहा केकेआर, एक बॉलर 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से करता है बॉलिंग


Last Updated:

Simarjeet, Asif, Warrier in focus as Harshit Rana replacement: हर्षित राणा के आईपीएल के पूरे सीजन से बाहर होने से केकेआर को बड़ा झटका लगा है. कोलकाता नाइटराइडर्स ने राणा की कमी को पूरा करने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व तेज गेंदबाज सिमरजीत सिंह, केएम आसिफ और अनुभवी संदीप वॉरियर को अपनी टीम में शामिल किया है.

हर्षित राणा की जगह  इन 3 तेज गेंदबाजों को तैयार कर रहा केकेआरZoom

हर्षित राणा की जगह इन तीन तेज गेंदबाजों को तैयार कर रहा केकेआर.

कोलकाता. केकेआर ने आने वाले आईपीएल में चोटिल हर्षित राणा की जगह भरने के लिए पेसर सिमरजीत सिंह, केएम आसिफ और अनुभवी संदीप वॉरियर को अपनी टीम में शामिल किया है. राणा के दाहिने घुटने में चोट लगने से केकेआर की तेज गेंदबाजी को बड़ा झटका लगा है. यह चोट उन्हें भारत के टी20 विश्व कप अभ्यास मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगी थी. उनकी सर्जरी हो चुकी है और वह अभी रिहैबिलिटेशन में हैं. उनके मैदान पर लौटने का कोई तय समय नहीं है.

राणा की गैरमौजूदगी को देखते हुए केकेआर टीम दूसरे विकल्पों पर सोच रहा है. सिमरजीत चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं, उन्होंने 14 आईपीएल मैचों में 11 विकेट लिए हैं. बुधवार को ईडन गार्डन्स में केकेआर के पहले ट्रेनिंग सत्र के दौरान आसिफ और वॉरियर को ट्रायल के लिए बुलाया गया था. वहीं सिमरजीत ने मुंबई में हुए ट्रायल के पहले चरण में ही अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया था. इस पूरी प्रक्रिया की देखरेख टीम के स्काउटिंग प्रमुख बीजू जॉर्ज और मनविंदर बिस्ला ने की थी.

हर्षित राणा की जगह इन तीन तेज गेंदबाजों को तैयार कर रहा केकेआर.

आसिफ ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के खिलाफ अपने करियर का सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए 24 रन देकर पांच विकेट लिए थे और वह 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं. इस 32 साल के गेंदबाज ने 2018 में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था. उन्होंने अब तक सात मैचों में सात विकेट लिए हैं. 34 साल के वॉरियर ने 2019 में केकेआर के लिए डेब्यू किया था और तब से गुजरात टाइटंस के साथ एक कार्यकाल के अलावा तीन सत्र में इस टीम का हिस्सा रहे हैं.

न्होंने 10 आईपीएल मैचों में आठ विकेट लिए हैं. श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पाथिराना की उपलब्धता को लेकर भी अनिश्चितता है क्योंकि उन्हें अभी तक श्रीलंका क्रिकेट से मंजूरी नहीं मिली है. 18 करोड़ रुपये में खरीदे गए इस गेंदबाज को टी20 विश्व कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए पिंडली में चोट लग गई थी जिससे वह चार ओवर गेंदबाजी करने के बाद मैदान से बाहर चले गए थे. टीम के एक सूत्र ने बताया, ‘उन्होंने अभी तक टीम में शामिल होने की पुष्टि नहीं की है. हम लगातार उनके संपर्क में हैं और लगभग हर दिन उनके लिए टिकट बुक और रद्द हो रहे हैं.’

केकेआर के पास अब बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान भी नहीं हैं जिन्हें इस साल की शुरुआत में बीसीसीआई के निर्देश पर रिलीज कर दिया गया था. उनकी जगह जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को टीम में लिया गया है. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली टीम ने नए सहयोगी स्टाफ के साथ ट्रेनिंग शुरू कर दी है. अभिषेक नायर मुख्य कोच हैं, शेन वॉटसन सहायक कोच होंगे और टिम साउदी गेंदबाजी कोच बने हैं. ड्वेन ब्रावो टीम मेंटोर के तौर पर रहेंगे. ट्रेनिंग सत्र की शुरुआत टीम हडल से हुई जिसमें नायर ने खिलाड़ियों को संबोधित किया.

कोचिंग सेटअप में एक खास बात यह है कि टीम के विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल पहली बार एक गैर खिलाड़ी (पावर कोच) के रूप में नजर आएंगे. टीम को न्यूजीलैंड के तीन खिलाड़ियों फिन एलन, टिम सिफर्ट और रचिन रविंद्र से और मजबूती मिलेगी. ये तीनों खिलाड़ी टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद गुरुवार को टीम से जुड़ेंगे. भारत के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी गुरुवार को टीम से जुड़ेंगे जबकि टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन शुक्रवार को टीम में शामिल होंगे.

वेस्टइंडीज के खिलाड़ी सुनील नारायण, रोवमैन पॉवेल और रसेल 24 मार्च को टीम से जुड़ेंगे. केकेआर अपना अभियान 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ शुरू करेगा. इसके बाद टीम अपना पहला घरेलू मैच दो अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी जिसमें टीम के मालिक शाहरुख खान के मौजूद रहने की उम्मीद है.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading