Last Updated:
Usman Khawaja 3rd Child: उस्मान ख्वाजा और रचेल मेक्कलेनन तीसरी बार माता-पिता बने हैं. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अपने तीसरी बच्चे के जन्म की खुशखबरी दी. इसी के साथ सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला भी शुरू हो चुका है. उस्मान पहले से ही दो बेटियों के पिता है. अब एक और नन्ही परी ने उनके घर में जन्म लिया है.

उस्मान ख्वाजा के घर तीसरी बेटी का आगमन.
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा के घर एक और नन्ही परी का आगमन हुआ है. इस पूर्व ओपनर बल्लेबाज ने सोशल मीडिया पर पत्नी और बच्चों संग एक प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए यह खुशखबरी फैंस तक पहुंचाई. उस्मान ख्वाजा अब तीन बेटियों के पिता है. उनकी पत्नी रचेल मेक्कलेनन ने पिछले हफ्ते बेटी को जन्म दिया. उस्मान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए बेटी का नाम भी बताया, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है. वहीं, कैप्शन में उन्होंने कुछ ऐसा भी लिखा, जिस पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर मजे लेते नजर आए.
ख्वाजा तीसरी बार बने पिता
उस्मान ख्वाजा ने तीसरी बार पिता बनने की खुशी जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया. फोटोज में वह उनकी पत्नी और तीनों बेटियां भी हैं. पोस्ट के कैप्शन में ख्वाजा ने लिखा, ‘3 में से 3. अमीरा माया ख्वाजा का जन्म पिछले शुक्रवार को हुआ. हम बहुत शुक्रगुजार हैं. एक और प्यारी सी बेटी.’ इसके बाद ख्वाजा ने जो लिखा उस पर डेविड वॉर्नर ने चुटकी ले ली. ख्वाजा ने लिखा, ‘पूरी टीम बनाने के लिए अभी 8 और चाहिए अल्हम्दुलिल्लाह.’
View this post on Instagram
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
