अचानक सामने आए प्रिया सरोज के पिता, अपनी बेटी की रिंकू सिंह के साथ शादी पर क्या बोले


होमखेलक्रिकेटअचानक सामने आए प्रिया सरोज के पिता, बेटी की रिंकू के साथ शादी पर क्या बोले?

Last Updated:

Rinku Singh Priya Saroj Wedding Updates: पहले खबर थी कि रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी जून 2026 में होनी थी, लेकिन अब ये शादी अनिश्चितकाल के लिए टाली जा चुकी है. प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने मीडिया के सामने आकर जानकारी दी और कहा कि रिंकू के पिता का हाल ही में निधन हुआ है इसलिए शादी के बारे में कुछ दिन बाद सोचा जाएगा.

अचानक सामने आए प्रिया सरोज के पिता, बेटी की रिंकू के साथ शादी पर क्या बोले?Zoom

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी अनिश्चतिका के लिए टाली जा चुकी है.

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर और टी-20 वर्ल्ड चैंपियन रिंकू सिंह की शादी अनिश्चित काल के लिए टल चुकी है. रिंकू की समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से पिछले साल ही सगाई हुई थी, लेकिन अलग-अलग वजहों से शादी में देरी हो रही है. अब इस मामले में प्रिया सरोज के पिता और यूपी के विधायक तूफानी सरोज ने मीडिया से बातचीत की है. सवालों के जवाब देते हुए तूफानी सरोज ने कहा कि फिलहाल शादी की तारीख तय नहीं हुई है.

पिता की मौत के चलते टली शादी?
प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने खुद कहा कि अभी रिंकू के पिता की मौत हुई है इसलिए दोनों परिवारों को शादी की कोई जल्दबाजी नहीं है. कुछ समय बीत जाने के बाद दोनों परिवार बैठकर शादी की तारीख पर चर्चा करेंगे. उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि रिंकू सिंह का परिवार जब चाहे तब शादी तय कर सकता है, उनकी तरफ से शादी की सारी तैयारियां पूरी है और परिवार रिश्ते को लेकर खुश है.

2026 में ही शादी चाहते हैं प्रिया सरोज के पिता
समाजवादी पार्टी के सीनियर लीडर और कई बार के विधायक तूफानी सरोज ने साफ कर दिया कि वह चाहते हैं कि शादी 2026 में ही निपट जाए क्योंकि 2027 चुनावी साल है और उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं ताकि चुनावी व्यस्तता से पहले परिवार इस खुशी के मौके को मना सके हालांकि अंतिम फैसला दोनों परिवार की रजामंदी और सही समय देखकर ही लिया जाएगा.

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई की तस्वीर

रिंकू सिंह के घर में गम का माहौल
पिछले महीने यानी 27 फरवरी 2026 को रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह ने दुनिया को अलविदा कह दिया था. लंबे समय तक कैंसर से लड़ने के बाद ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में जब खानचंद्र सिंह का निधन हुआ, तब रिंकू टी-20 वर्ल्ड कप में व्यस्त थे. परिवार में दुखों का पहाड़ टूटने के बाद रिंकू को फौरन टीम से रीलिज किया गया था, लेकिन पिता का अंतिम संस्कार करने के बाद वह दोबारा टीम के साथ जुड़े, जिसके बाद भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराते हुए ट्रॉफी भी जीती थी.

पहले खबर थी कि प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की शादी जून 2026 में होनी थी.

पावर कपल साबित होंगे रिंकू-प्रिया
बेहद साधारण और गरीब बैकग्राउंड से आकर रिंकू सिंह ने पहले आईपीएल और फिर टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई और वह भारतीय क्रिकेट के भविष्य माने जाते हैं. दूसरी ओर उनकी मंगेतर प्रिया सरोज 2024 के लोकसभा चुनाव में पहली बार समाजवादी पार्टी के टिकट से सांसद बनीं. प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज भी तीन बार के सांसद रहे हैं और वर्तमान में विधायक हैं.

About the Author

authorimg

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading