Last Updated:
पिछले सीजन कुछ मैचों में कप्तानी कर चुके रियान पराग ने कहा कि पिछले सत्र के आखिर में उनकी टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था लेकिन इस बार वह ऐसी कोई गलती नहीं करेंगे. उन्होंने कहा, ‘पिछली बार हमने आखिरी पांच मैचों में काफी गलतियां की थीं लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा.

रियान पराग ने दिया वैभव सूर्यवंशी को पहली गेंद से आक्रमण का लाइसेंस
नई दिल्ली. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने गुरुवार को कहा कि जैसे रोहित शर्मा या विराट कोहली की जगह कोई नहीं ले सकता, वैसे ही उनकी टीम में संजू सैमसन की कमी को पूरा नहीं किया जा सकता. सैमसन ने 2021 से 2025 तक रॉयल्स की कप्तानी की थी. रॉयल्स ने सत्र से पहले उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ट्रेड कर दिया और उनकी जगह रविंद्र जडेजा को टीम में शामिल किया. टीम के बैलेंस पर बात करेत हुए कहा कि उनको वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी पर बहुत भरोसा है.
पराग ने सत्र पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘अगर आप संजू भैया की बात कर रहे हैं तो उनके जैसे खिलाड़ी की जगह किसी और को रखना सोच भी नहीं सकते. हम उनके जैसे कौशल वाले खिलाड़ी ढूंढ सकते हैं या किसी और को उनकी जगह बल्लेबाजी करने के लिए कह सकते हैं.’ उन्होंने कहा, ‘जैसे विराट कोहली या रोहित शर्मा का कोई विकल्प नहीं है, वैसे ही संजू भैया का भी कोई विकल्प नहीं हो सकता क्योंकि वह बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं. संजू राजस्थान रॉयल्स की तरफ से सबसे ज्यादा मैच खेलने और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करके टूर्नामेंट के बेस्ट खिलाड़ी का पुरस्कार जीता था.
वैभव को दे दिया है लाइसेंस
पराग ने कहा, ‘किसी एक खिलाड़ी के दम पर हम मैच नहीं जीत सकते. यशस्वी जयसवाल और वैभव सूर्यवंशी ही टीम को जीत दिला दें तो यह कहना गलत होगा. पूरी टीम को अच्छा प्रदर्शन करना होगा और टीम इसके लिए तैयार है.’ रॉयल्स के कप्तान ने कहा कि उन्होंने युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रहने की सलाह दी है. उन्होंने कहा, ‘मैंने वैभव को अपना नैसर्गिक खेल खेलने को कहा है. मैंने उससे कहा है कि वह सिर्फ गेंद को हिट करने पर ध्यान दें और अगर किसी तरह का दबाव हो तो उसे यशस्वी संभाल लेंगे.
गेम प्लान में गलती की गुंजाइश नहीं
पिछले सीजन कुछ मैचों में कप्तानी कर चुके रियान पराग ने कहा कि पिछले सत्र के आखिर में उनकी टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था लेकिन इस बार वह ऐसी कोई गलती नहीं करेंगे. उन्होंने कहा, ‘पिछली बार हमने आखिरी पांच मैचों में काफी गलतियां की थीं लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा. हम पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरेंगे. यकीन मानिए इस बार राजस्थान रॉयल्स कप जरूर जीतेगी.
एक पेज पर कोच और कप्तान
पराग ने कहा, ‘राजस्थान रॉयल्स मेरे लिए आईपीएल में पहले दिन से घर जैसा रहा है. अब इस टीम का नेतृत्व करना मेरे लिए बहुत खास है और यह जिम्मेदारी मैं पूरी तरह स्वीकार करता हूं. मैं हमारे कोच और नेतृत्व समूह के साथ मिलकर समझदारी से क्रिकेट खेलने के लिए उत्साहित हूं.’ रॉयल्स के मुख्य कोच कुमार संगकारा को पूरा भरोसा है कि टीम रियान पराग की कप्तानी में अच्छा प्रदर्शन करेगी. उन्होंने कहा, ‘रियान ने दबाव में संयम दिखाया है. क्रिकेट की अपनी अच्छी समझ का शानदार नमूना पेश किया है. पहले से ही नेतृत्व समूह का हिस्सा होने के नाते, उन्हें ड्रेसिंग रूम का सम्मान मिला है. हमें विश्वास है कि वह कप्तान की भूमिका में शानदार प्रदर्शन करेंगे.’
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
