3 खिलाड़ी…जो सीएसके में नेथन एलिस की जगह लेने को हैं तैयार, पहला वाला डेथ ओवरों में अपनी सटीक यॉर्कर के लिए मशहूर है


Last Updated:

3 fast bowlers can replace Nathan ellis: नेथन एलिस का बाहर होना चेन्नई के लिए एक बड़ा तकनीकी नुकसान है. कप्तान और मैनेजमेंट के सामने अब चुनौती एक ऐसे गेंदबाज को चुनने की है जो न केवल विकेट ले सके, बल्कि आखिरी के ओवरों में रनों की गति पर अंकुश भी लगा सके. इन तीनों विकल्पों में से बार्टमैन और एबॉट अपनी वर्तमान फॉर्म के कारण सबसे आगे नजर आ रहे हैं.

3 खिलाड़ी...जो सीएसके में नेथन एलिस की जगह लेने को हैं तैयारZoom

3 खिलाड़ी एलिस की जगह लेन को हैं तैयार.

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीगके 19वें सीजन के शुरू होने से पहले पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. टीम के स्टार ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि फ्रेंचाइजी अब उनके विकल्प की तलाश कर रही है. मथीशा पथिराना के कोलकाता नाइट राइडर्स में जाने के बाद, एलिस डेथ ओवरों में टीम के सबसे भरोसेमंद हथियार माने जा रहे थे. अब उनकी अनुपस्थिति में चेन्नई के पास अंतिम ओवरों के लिए किसी अनुभवी गेंदबाज की भारी कमी हो गई है. ऐसे में मैनेजमेंट इन तीन खिलाड़ियों को विकल्प के तौर पर देख सकता है.

इस लिस्ट में सबसे ऊपर और सबसे मजबूत नाम दक्षिण अफ्रीका के ओटनील बार्टमैन का है. बार्टमैन डेथ ओवरों में अपनी सटीक यॉर्कर के लिए जाने जाते हैं. दिलचस्प बात यह है कि वह सीएसके की सिस्टर फ्रेंचाइजी ‘टेक्सास सुपर किंग्स’ के लिए खेलते हैं, जिससे मैनेजमेंट के लिए उनसे संपर्क करना आसान होगा.हालांकि वह वर्तमान में पीएसएल (PSL) के लिए अनुबंधित हैं, लेकिन आईपीएल के बड़े मंच और बेहतर अनुबंध को देखते हुए वह चेन्नई का रुख कर सकते हैं.

गेराल्ड कोएत्जी एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं
दक्षिण अफ्रीका के युवा सनसनी गेराल्ड कोएत्ज़ी एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं. हालांकि चोट की वजह से नेशनल टीम से अंदर बाहर होने की वजह से वह नीलामी में अनसोल्ड रहे थे, लेकिन हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में उन्होंने शानदार वापसी की है. 25 वर्षीय कोएत्ज़ी ने दो मैचों में तीन विकेट लेकर अपनी लय दिखाई है. यदि वह अपनी फिटनेस बरकरार रखते हैं, तो उनकी रफ्तार और आक्रामकता चेपॉक के मैदान पर विरोधियों के लिए काल बन सकती है.

सीन एबॉट भी चेन्नई की रडार पर हो सकते हैं
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज सीन एबॉट भी चेन्नई की रडार पर हो सकते हैं. बिग बैश लीग (BBL) 2025-26 के सीजन में एबॉट ने 10 मैचों में 11 विकेट चटकाए, और सबसे खास बात उनकी 7.26 की इकोनॉमी रही. सीएसके को हमेशा से ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों पर भरोसा रहा है. एबॉट वर्तमान में घरेलू क्रिकेट में लगातार खेल रहे हैं और पूरी तरह लय में हैं, जो उन्हें एलिस का एक सटीक रिप्लेसमेंट बनाता है.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading