100 Runs and 10 Wicket: एक मैच में 100 रन और 10 विकेट… वर्ल्ड क्रिकेट में सिर्फ चार खिलाड़ी ही कर पाए ये करिश्मा, भारतीय नहीं लिस्ट में एक पाकिस्तानी


होमखेलक्रिकेटएक मैच में 100 रन और 10 विकेट… सिर्फ चार खिलाड़ी ही कर पाए ये करिश्मा

Last Updated:

unique cricket records: दुनिया में चार ही ऐसे क्रिकेटर्स हैं, जिन्होंने एक ही टेस्ट मैच में 100 या इससे ज्यादा रन और 10 या इससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है. पहली बार ऐसा 1960 में हुआ था. वहीं, आखिरी बार 2014 में किसी क्रिकेट ने इस करिश्मे को अंजाम दिया है. खास बात यह है कि भारत का कोई भी क्रिकेटर इसमें शामिल नहीं हैं, जबकि पाकिस्तान के एक खिलाड़ी ने यह उपलब्धि नाम की हुई है.

एक मैच में 100 रन और 10 विकेट... सिर्फ चार खिलाड़ी ही कर पाए ये करिश्माZoom

एक टेस्ट मैच में 100 रन और 10 विकेट की उपलब्धि हासिल करने वाले क्रिकेटर्स.

नई दिल्ली. टेस्ट क्रिकेट में कई शानदार रिकॉर्ड बने हैं, लेकिन कुछ ऐसे करिश्मे होते हैं जो इतिहास में बेहद खास जगह बना लेते हैं. एक ही मैच में 100 रन बनाना और साथ ही 10 विकेट लेना ऐसा ही दुर्लभ कारनामा है, जिसे हासिल करना हर खिलाड़ी के बस की बात नहीं. हैरानी की बात यह है कि विश्व क्रिकेट के लंबे इतिहास में अब तक सिर्फ चार खिलाड़ी ही इस अनोखे रिकॉर्ड को हासिल कर पाए हैं. दिलचस्प यह भी है कि इस खास सूची में एक भी भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं है, जबकि एक पाकिस्तानी खिलाड़ी जरूर अपना नाम दर्ज कराने में सफल रहा है. चलिए सस्पेंस खत्म हुए आपको चारों खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं.

149 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार 1960 में सबसे पहले ऐसा हुआ, जब एक ही टेस्ट मैच में किसी खिलाड़ी ने 10 विकेट झटके और 100 रन भी बनाए. ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एलन डेविडसन ने इसे अंजाम दिया. वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में डेविडसन ने गेंदबाजी करते हुए 11 विकेट चटकाए थे, जबकि उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 124 रन भी बनाए. उनका मैच में बेस्ट स्कोर 80 रन रहा, जबकि बॉलिंग में बेस्ट प्रदर्शन 87 रन देकर 6 विकेट लेना रहा. उन्होंने पहली पारी में भी पंजा खोला था. हालांकि, ब्रिस्बेन में हुए यह मुकाबला टाई रहा.

एक टेस्ट मैच में 100 रन और 10 विकेट की उपलब्धि हासिल करने वाले क्रिकेटर्स.

ठीक 20 साल बाद फिर इस कारनामे को इंग्लैंड के ऑलराउंडर इयान बॉथम ने दोहराया. बॉथम ने भारत के खिलाफ मैच में 10 विकेट और 100 रन की उपलब्धि नाम की. वानखेड़े में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड के इस पूर्व ऑलराउंडर शतक जड़ते हुए 114 रन की पारी खेली थी. वहीं, गेंदबाजी में ही कमाल का प्रदर्शन करते हुए दोनों पारियों में पंजा खोला. पहली पारी में 6 विकेट निकाले तो दूसरी पारी में 7 विकेट लेकर भारत के बैटिंग ऑर्डर को तबाह किया. इस तरह मैच में उन्होंने 13 विकेट चटकाए. उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन से इंग्लैंड ने मुकाबला 10 विकेट से नाम किया.

पाकिस्तान के महान ऑलराउंडर इस कीर्तिमान को नाम करने वाले तीसरे क्रिकेटर हैं. इमरान ने 1983 में भारत के खिलाफ ऐसा किया था. फैसलाबाद में खेले गए टेस्ट मैच में इमरान ने पहली पारी में 117 रन बनाए थे, जिसके दम पर पाकिस्तान ने 682 रन का विशाल स्कोर बोर्ड पर लगाया. वहीं, इमरान ने दोनों पारियों में कुल 11 विकेट चटकाए. पहली पारी में 6 विकेट तो दूसरी इनिंग में 5 विकेट लेकर उन्होंने भारत को सस्ते में समेटकर पाकिस्तान की 10 विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाई.

बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर इस लिस्ट में शामिल चौथे खिलाड़ी हैं. उन्होंने 2014 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में 143 रन बनाए थे और 10 विकेट भी लिए. खुलना में खेला गया यह टेस्ट मैच बांग्लादेश ने 162 रन से जीता था. शाकिब ने पहली पारी में दमदार बल्लेबाजी करते हुए 137 रन ठोक दिए थे. वहीं, गेंदबाजी करते हुए दोनों पारियों में पंजा खोला. दोनों ही पारियों में शाकिब ने 5-5 विकेट चटकाए थे.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading