Last Updated:
jack edwards ruled out of ipl 2026: सनराइजर्स हैदराबाद को एक और झटका लगा है. ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स आईपीएल 2026 में नहीं खेल पाएंगे. चोट के चलते वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑक्शन में उन्हें तीन करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया था.

जैक एडवर्ड्स आईपीएल 2026 से बाहर.
नई दिल्ली. बीते कुछ घंटों में मानों आईपीएल 2026 से बाहर होने के लिए खिलाड़ियों में होड़ सी मची हुई है. चेन्नई सुपर किंग्स के नाथन एलिस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. वहीं, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के लिए भी खबरें आईं कि सैम करन पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं और लॉकी फर्ग्युसन शुरुआती मुकाबले नहीं खेल पाएंगे. अब सनराइजर्स हैदराबाद को झटका लगा है. दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स चोटिल होने के चलते टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए यह बड़ी टेंशन से कम नहीं है, जिन्हें नियमित कप्तान पैट कमिंस की सेवाएं शुरुआती मुकाबलों में नहीं मिलेगी.
कितने करोड़ देकर खरीदा था?
सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑक्शन में उन्हें तीन करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया था. उनका यह पहला ही आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट था. क्रिकबज की रिपोर्ट में बताया गया, ‘जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. इस समय उनकी चोट के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है.’
जैक एडवर्ड्स आईपीएल 2026 से बाहर.
एडवर्ड्स ने पिछले साल इंडिया ए के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ए के लिए शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया. उनके इस प्रदर्शन ने सभी का ध्यान खींचा, जिसके बाद उन्हें आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट मिला. उनके लिए ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस ने बिडिंग की थी. वह इंटरनेशनल डेब्यू भी कर चुके हैं. इसी साल उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में T20 इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिला. हालांकि, वह इस मुकाबले में गेंद और बल्ले दोनों से ही कुछ खास नहीं कर सके.
एलिस-करन टूर्नामेंट से बाहर
एसआरएच के अलावा राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले ही एक झटका लगा है. इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ग्रोइन इंजरी की आशंका के चलते इस सीजन से बाहर हो सकते हैं. करन को राजस्थान ने चेन्नई सुपर किंग्स से ट्रेड करते हुए टीम में शामिल किया है. ‘ईएसपीएन क्रिकइंफो’ की खबर के अनुसार, राजस्थान रॉयल्स को सैम करन की इस सीजन सुविधाएं नहीं मिल सकेंगी. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं. तेज गेंदबाज नाथन एलिस इंजरी की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं. नाथन एलिस हेमस्ट्रिंग की इंजरी से जूझ रहे हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ के एस विश्वनाथन ने पत्रकारों संग बात करते हुए बताया कि एलिस का समय पर फिट होना मुश्किल नजर आ रहा है.
About the Author

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
