वैभव सूर्यवंशी क्या दोहरा पाएंगे अपना जादुई प्रदर्शन? इरफान पठान ने बताया- कहां फंस सकता है यह युवा बैटर


Last Updated:

Irfan Pathan on Vaibhav suryavanshi: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी को पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने आईपीएल 2026 से पहले खास सलाह दी है.पठान ने 15 वर्षीय वैभव को सफलता और नाकामी को सिर पर न चढ़ने देने और एक अच्छे मेंटोर के साथ रहने पर जोर दिया. आईपीएल में 35 गेंदों में शतक जड़ने और अंडर-19 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे वैभव के लिए विरोधी टीमें इस बार विशेष रणनीति बना सकती हैं, जिनसे उन्हें सावधान रहना होगा.

वैभव सूर्यवंशी को इरफान पठान ने दी बड़ी चेतावनीZoom

इरफान पठान ने वैभव सूर्यवंशी को दिया सक्सेस मंत्र.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट के क्षितिज पर जब कोई नया सितारा चमकता है, तो उम्मीदें आसमान छूने लगती हैं. लेकिन जब वह सितारा महज 14-15 साल की उम्र में दुनिया के सबसे बड़े गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने लगे, तो उसकी सुरक्षा और सही मार्गदर्शन की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है. बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी आज इसी मोड़ पर खड़े हैं.आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रचने वाले वैभव को अब टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज इरफान पठान ने एक बेहद जरूरी और कड़वी सलाह दी है.

इरफान पठान (Irfan Pathan) ने जियोस्टार से खास बातचीत में वैभव सूर्यवंशी ( Vaibhav Suryavanshi) की उम्र और उनकी सफलता को लेकर चिंता जताई. पठान का मानना है कि 15 साल की उम्र बहुत नाजुक होती है. उन्होंने कहा, ‘वैभव के लिए यह सबसे जरूरी है कि वह सफलता या असफलता को अपने सिर पर न चढ़ने दें. इस मोड़ पर उनके सामने 20 साल का लंबा पेशेवर करियर पड़ा है, लेकिन आज के दौर में करियर छोटे भी हो सकते हैं. पठान ने जोर देकर कहा कि वैभव को एक ऐसे मेंटोर की जरूरत है जो उन्हें जमीन पर बनाए रखे, ठीक वैसी ही भूमिका जैसी पिछले साल राहुल द्रविड़ ने उनके साथ निभाई थी.

इरफान पठान ने वैभव सूर्यवंशी को दिया सक्सेस मंत्र.

अब बिछाया जाएगा ‘रणनीति का जाल’
वैभव सूर्यवंशी ने पिछले सीजन में अपनी निडर बल्लेबाजी से सबको चौंका दिया था, लेकिन आईपीएल 2026 उनके लिए अग्निपरीक्षा जैसा होगा. इरफान पठान ने तकनीकी पहलूओं पर बात करते हुए आगाह किया कि विरोधी टीमें अब वैभव के खिलाफ ‘होमवर्क’ करके आएंगी. विरोधी गेंदबाज उन्हें ऑफ-स्टंप के बाहर उलझाने की कोशिश करेंगे या अभिषेक शर्मा की तरह उनकी गति में लगातार बदलाव कर उन्हें फंसाने की रणनीति अपनाएंगे. पठान के मुताबिक, ‘वैभव को खुद को इन परिस्थितियों में ढालना होगा. उन्हें रन बनाने के नए तरीके खोजने होंगे, भले ही इसमें आउट होने का जोखिम क्यों न हो.’

अंडर-19 वर्ल्ड कप का ‘महानायक’
वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा सिर्फ आईपीएल तक सीमित नहीं है.अंडर-19 विश्व कप 2026 में उन्होंने जिस तरह का प्रदर्शन किया, उसने साबित कर दिया कि वह लंबी रेस के घोड़े हैं. पूरे टूर्नामेंट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से भारत को चैंपियन बनाने में वैभव ने अहम भूमिका निभाई थी. इतनी छोटी उम्र में इतने बड़े खिताब जीतना किसी भी खिलाड़ी का मनोबल बढ़ा सकता है, लेकिन इरफान पठान की सलाह इसी ओर इशारा करती है कि यह तो बस शुरुआत है.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading