Last Updated:
IPL 2026 Records Most sixes in ipl history : इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा छक्के मुंबई इंडियंस की टीम ने लगाए हैं. अगर हम चैंपियंस लीग के रिकॉर्ड को भी मिला दें तो बाकी कोई टीम कहीं नहीं ठहरती. दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु का नाम आता है.

आईपीएल इतिहास में किस टीम ने मारे हैं सबसे ज्यादा छक्के, CSK किस नंबर पर
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया के सबसे पॉपुलर टी20 लीग में शुमार है. यहां जमकर चौकों और छक्कों की बरसात देखने को मिलती है. ऐसे में ये सवाल भी फैंस के मन में उठता है कि आखिर अब तक टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के किस टीम की तरफ से मारे गए हैं. तो चलिए हम आपके इस सवाल का जवाब दे रहे हैं. आईपीएल को सबसे ज्यादा बार जीतने वाली टीम की लिस्ट में शामिल एक के नाम ही सबसे ज्यादा सिक्स मारने का रिकॉर्ड भी दर्ज है. आईपीएल और चैंपियंस लीग को मिलाकर जो छक्कों की संख्या है उसपर नजर डालते हैं.
जी हां, हर कोई अंदाजा लगाता है कि रोहित शर्मा और कीरोन पोलार्ड जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों से सजी रही टीम के नाम ये रिकॉर्ड होना चाहिए. आईपीएल के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा छक्के मारने वाली टीम मुंबई इंडियंस (MI) ही है. मुंबई की टीम ने 2008 से 2025 तक कुल 1823 से अधिक छक्के जड़े हैं. टीम ने अब तक कुल 277 मैचों खेले हैं और हर मैच में औसतन 6.44 छक्के लगाए गए हैं.
रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड (पूर्व), हार्दिक पांड्या जैसे बिग हिटर ने जमकर छक्के लगाए हैं. रोहित शर्मा अकेले 300 से अधिक छक्के लगा चुके हैं. मुंबई की टीम उनकी कप्तानी में अब तक 5 बार आईपीएल ट्रॉफी को जीता है. अब टीम की कमान हार्दिक पंड्या के हाथों में है.
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाली टीम की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) है. अब खेले गए 271 मैचों में इस टीम ने 1774 छक्के लगाए हैं. विराट कोहली, एबी डिविलियर्स (पूर्व) और क्रिस गेल जैसे धाकड़ बल्लेबाजों की वजह से RCB लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है.
तीसरे स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) है, जिनके पास 1610 छक्के हैं. एमएस धोनी (260+ छक्के) और सुरेश रैना (पूर्व) जैसे खिलाड़ियों ने टीम को मजबूती दी. पिछले कुछ सीजन खराब जाने की वजह से टीम MI और RCB से पीछे रह गई. 2024 में SRH ने एक सीजन में 178 छक्के लगाकर रिकॉर्ड बनाया, जबकि 2025 में पंजाब किंग्स ने 173 छक्के जड़े. ऑल-टाइम रिकॉर्ड अभी भी मुंबई इंडियंस के नाम है.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
