धोनी की जगह सरफराज खान को मौका, इरफान पठान ने चुनी CSK की बेस्ट-11, जानें किसे-किसे दी जगह?


होमखेलक्रिकेटधोनी की जगह सरफराज खान को मौका, इरफान पठान ने चुनी CSK की बेस्ट-11

Last Updated:

Irfan Pathan picks csk best-11 for ipl 2026: इरफान पठान ने आईपीएल 2026 के लिए चुनी चेन्नई सुपर किंग्स की अपनी बेस्ट-11 में एमएस धोनी को जगह न देकर फैंस को चौंका दिया है. इस पूर्व ऑलराउंडर ने धोनी की जगह नंबर-6 पर सरफराज खान को उतारने की बात कही. इरफान का मानना है कि अगर धोनी बैटिंग में अधिक जिम्मेदारी उठाते हैं तो सीएसके को फायदा मिलेगा.

धोनी की जगह सरफराज खान को मौका, इरफान पठान ने चुनी CSK की बेस्ट-11Zoom

इरफान पठान की बेस्ट-11 में क्यों नहीं धोनी?

नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स छठी बार आईपीएल का खिताब जीतने के लिए तैयार है. ऑक्शन में कुछ दमदार खरीदारी के बाद बारी मैदान पर एक्शन की है. रुतुराज गायकवाड़ कप्तान जरूर हैं, लेकिन टीम की सबसे बड़ी स्ट्रेंथ महेंद्र सिंह धोनी हैं, जो अपनी कप्तानी में टीम को 5 बार की चैंपियन बना चुके हैं. इस पूर्व भारतीय दिग्गज कप्तान पर भी सीजन में सबकी नजरें रहने वाली हैं. फैंस यह देखने के लिए बेताब हैं कि टीम उनका किस भूमिका में इस्तेमाल करती है. सीएसके टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी. इससे पहले इरफान पठान ने चेन्नई सुपर किंग की बेस्ट-11 चुनी है, जिसमें धोनी को बाहर कर हैरान कर दिया.

इरफान पठान का कहना है कि नंबर-6 पर बैटिंग के लिए सरफराज खान सही विकल्प हैं. पठान ने कहा कि धोनी अगर बल्लेबाजी में कोई बड़ी जिम्मेदारी उठाने को तैयार हैं तो ठीक नहीं तो सरफराज खान को नंबर-6 पर सरफराज को मौका मिलना चाहिए. इरफान ने कहा, ‘सरफराज खान की नंबर छह पर इस टीम में जगह बनती है.’

इरफान पठान की बेस्ट-11 में क्यों नहीं धोनी?

धोनी को बाहर करने का क्या है कारण?
इरफान ने कहा, ‘अगर धोनी कहते हैं कि वो नियमित खेलेंगे… क्योंकि एक समय ऐसा आता है जब दुनिया का सबसे अच्छा बल्लेबाज भी खेल छोड़ता है. क्या वो हर मैच खेलेंगे या नहीं? मैं काफी समय से कह रहा हूं कि उनका सिर्फ दो ओवर के लिए मैदान में आना उनके फैंस को तो अच्छा लगता है, लेकिन टीम को इसका ज्यादा फायदा नहीं मिलता. अगर धोनी को खेलना है, तो उन्हें चार ओवर खेलने चाहिए, तभी टीम को फायदा होगा. अगर वो नहीं खेलते हैं, तो क्या वो ऐसी टीम बनाना चाहेंगे जहां बल्लेबाजों को पूरा मौका मिले? क्योंकि ये धोनी की ही टीम है.’

इरफान पठान ने चुनी ये बेस्ट-11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, अकील हुसैन, मैट हेनरी, नूर अहमद, खलील अहमद (इम्पैक्ट प्लेयर).

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading