Rishabh Pant Lucknow Supergiants team visited Ayodhya: लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम नए सीजन से पहले राम मंदिर दर्शन करने पहुंची


नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है. सभी टीमों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. इन तैयारियों के बीच समय निकालकर लखनऊ सुपरजायंट्स की पूरी टीम अयोध्या स्थित राम मंदिर पहुंचे. राम लला के दरबार में टीम के मालिक संजीव गोयनका ने भी हाजिरी लगाई. प्री-सीजन कार्यक्रम में गोयनका और ऋषभ पंत के साथ लखनऊ मैनेजमेंट के कुछ सदस्य भी मंदिर पहुंचे और टूर्नामेंट से पहले पूजा-अर्चना की.

लखनऊ सुपरजायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “आज राम लला के सामने खड़े होकर मुझे याद आया कि कुछ पल योजनाबद्ध नहीं होते, वे सर्वशक्तिमान ईश्वर की कृपा से ही मिलते हैं. इस स्थान की दिव्यता, भव्यता और कारीगरी ने मुझे अवाक कर दिया. दर्शन तभी मिलते हैं जब ईश्वर आपको बुलाते हैं. इस आशीर्वाद के लिए मैं अत्यंत आभारी हूं.”

दिल्ली कैपिटल्स से है लखनऊ का पहला मैच

बता दें कि ऋषभ पंत की अगुवाई में लखनऊ की टीम अपना पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1 अप्रैल को खेलेगी. इसके बाद टीम 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद, 9 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और 12 अप्रैल को गुजरात टाइटन्स से भिड़ेगी. बीसीसीआई द्वारा घोषित पहले फेज के मैचों में डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी टूर्नामेंट का ओपनर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में खेलेगी.

आईपीएल 2026 में धमाकेदार शुरुआत चाहती है LSG

बता दें कि लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था. ऐसे में मिनी ऑक्शन में लखनऊ ने पिछले सीजन की कुछ कमियों में सुधार किया है. इसके अलावा आईपीएल 2026 में कप्तान ऋषभ पंत के प्रदर्शन पर भी सबका ध्यान रहेगा. पिछले सीजन में 27 करोड़ रुपए पाने वाले पंच बल्लेबाजी में कुछ कमाल नहीं कर पाए थे.

आईपीएल 2026 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम: ऋषभ पंत (कप्तान), एडन मार्कराम, हिममत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्जके, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, मिशेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिच नॉर्टजे, नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहित खान.





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading