14.2 करोड़ के वीर ने नेट सेशन में लगाए ऐसे शॉट, धोनी देखते रह गया, रिएक्शन वीडियो हो गया वायरल


होमखेलक्रिकेट14.2 करोड़ के वीर ने नेट सेशन में लगाए ऐसे शॉट, धोनी देखते रह गया

Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत से पहले नेट्स में महेंद्र सिंह युवाओं के साथ काफी बिता रहे हैं. पूर्व कप्तान का चेन्नई के नेट सेशन के दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें धोनी ने युवा खिलाड़ी प्रशांत वीर के शॉट पर जो रिएक्शन वो कमाल था.

14.2 करोड़ के वीर ने नेट सेशन में लगाए ऐसे शॉट, धोनी देखते रह गयाZoom

महेंद्र सिंह धोनी ने नेट्स में प्रशांत के लगाए शॉट्स की जमकर की तारीफ

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सीजन अब तक का सबसे यादगार सीजन होने की उम्मीद जताई जा रही है. वजह है चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी. जानकार मान रहे हैं कि ये उनका आखिरी सीजन हो सकता है. आईपीएल की शुरुआत से पहले नेट्स में वो काफी वक्त युवाओं के साथ बिता रहे हैं. पूर्व कप्तान का चेन्नई के नेट सेशन के दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें धोनी ने युवा खिलाड़ी प्रशांत वीर के शॉट पर जो रिएक्शन वो कमाल था.

प्रशांत ने चेन्नई के नेट्स सेशन में शानदार शॉट्स लगाए. इस सीजन में उनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है. टीम मैनेजमेंट ने आईपीएल 2026 की मिनी ऑक्शन में 14.2 करोड़ रुपये में इस खिलाड़ी को खरीदा है. धोनी आमतौर पर तारीफ करने के लिए नहीं जाने जाते. यही वजह है कि उनके शब्द चेन्नई सुपर किंग्स के ड्रेसिंग रूम में बहुत मायने रखते हैं. ऐसे में जब सीएसके के दिग्गज धोनी को ट्रेनिंग सेशन में वीर की बल्लेबाजी की तारीफ करते सुना गया, तो यह सिर्फ एक सोशल मीडिया वीडियो से कहीं ज्यादा खास बन गया.

चेन्नई सुपर किंग्स के एक प्रैक्टिस क्लिप में वीर नेट्स में बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं. धोनी ठीक उनके पीछे खड़े हैं. यह सीक्वेंस छोटा है लेकिन बहुत कुछ कहता है. वीर ने ऑफ साइड में एक शॉट लगाया और धोनी ने कहा, ‘शॉट्ट’. कुछ देर बाद वीर ने एक स्कूप शॉट खेला, धोनी ने उसे ट्रैक किया और चार रन का इशारा किया. फिर एक शानदार स्ट्रेट ड्राइव आया और एक बार फिर स्टंप्स के पीछे से प्रतिक्रिया आई: ‘शॉट्ट’. वीडियो यहां देखें:



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading