एक फ्रेम में 4 वर्ल्ड चैंपियन… टीम इंडिया के नए ‘सुपरमैन’ संजू सैमसन और जूनियर किंग आयुष को धोनी का सलाम, इमोशनल हुए फैंस


होमखेलक्रिकेटएक फ्रेम में 4 वर्ल्ड चैंपियन, संजू और आयुष को धोनी का सलाम, इमोशनल हुए फैंस

Last Updated:

Dhoni Felicitates World Champions: चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में रविवार की शाम जज्बातों का सैलाब उमड़ पड़ा. IPL 2026 के ‘ROAR’ इवेंट में महान एमएस धोनी ने विश्व कप जीतने वाले तीन भारतीय सितारों संजू सैमसन, शिवम दुबे और युवा कप्तान आयुष म्हात्रे को सम्मानित किया. टी20 वर्ल्ड कप के ‘रिडेम्पशन हीरो’ संजू से लेकर अंडर 19 के विजेता आयुष तक, जब धोनी के हाथों इन चैंपियंस को मोमेंटो मिला, तो फैंस की आंखें नम हो गईं.

एक फ्रेम में 4 वर्ल्ड चैंपियन, संजू और आयुष को धोनी का सलाम, इमोशनल हुए फैंस Zoom

धोनी ने संजू सैमसन, शिवम दुबे और आयुष म्हात्रे को किया सम्मानित.

नई दिल्ली. चेन्नई के एमए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में रविवार की शाम क्रिकेट के इतिहास के सबसे यादगार पलों में से एक की गवाह बनी. आईपीएल के आगाज से पहले आयोजित भव्य कार्यक्रम ‘ROAR 2026’ में महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी ही टीम के तीन विश्व विजेताओं संजू सैमसन, शिवम दुबे और युवा सितारे आयुष म्हात्रे को सम्मानित किया. चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, ‘वर्ल्ड चैंपियंस को खुद उस दिग्गज धोनी ने सम्मानित किया.’ यह नजारा देख स्टेडियम में मौजूद हजारों फैंस इमाशनल हो गए.

संजू सैमसन (Sanju Samson)  के लिए यह पल बेहद खास था. 2026 टी20 वर्ल्ड कप के शुरुआती मैचों में बाहर बैठने के बाद संजू ने जो वापसी की वह क्रिकेट इतिहास में ‘ग्रेटेस्ट रिडेम्पशन’ के रूप में याद रखी जाएगी. न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 89 रनों की रिकॉर्ड पारी खेलने वाले संजू को पूरे टूर्नामेंट में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया था. धोनी के हाथों सम्मान पाना संजू के लिए किसी सपने के सच होने जैसा था.

धोनी ने संजू सैमसन, शिवम दुबे और आयुष म्हात्रे को किया सम्मानित.

मिडिल ऑर्डर के ‘पावरहाउस’ शिवम दुबे
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत को घरेलू सरजमीं पर विश्व विजेता बनाने में शिवम दुबे का बड़ा हाथ रहा. दुबे ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से मध्यक्रम में वो मोमेंटम दिया, जिसने कीवी टीम को बैकफुट पर धकेल दिया. धोनी जो खुद दुबे की फिनिशिंग स्किल्स के कायल रहे हैं, उन्होंने इस ऑलराउंडर की पीठ थपथपाकर उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.

भारत के उभरते हुए ‘कैप्टन कूल’आयुष म्हात्रे
फरवरी 2026 में जिम्बाब्वे के हरारे में भारत को छठा अंडर 19 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान आयुष म्हात्रे इस शाम के सबसे युवा सितारे थे. फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतक जड़कर भारत को 100 रनों की ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले आयुष के लिए धोनी से मोमेंटो लेना एक भावुक पल था. क्रिकेट जगत आयुष में भविष्य का एक बड़ा कप्तान देख रहा है.

गुवाहाटी से शुरू होगा चेन्नई का मिशन
इस सम्मान समारोह के साथ ही पांच बार की चैंपियन सीएसके ने अपने 19वें सीजन के अभियान का बिगुल फूंक दिया है. चेन्नई अपना पहला मुकाबला 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद 03 अप्रैल को सीएसके बनाम पंजाब किंग्स वहीं 05 अप्रैल को चेन्नई बनाम डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जबकि 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से होगा.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading