Last Updated:
Suresh Raina Matthew Hayden CSK Hall of Fame: चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में रविवार की शाम जज्बातों के नाम रही. ‘CSK Roar’ इवेंट में फ्रेंचाइजी ने अपने ‘हॉल ऑफ फेम’ का आगाज करते हुए सुरेश रैना और मैथ्यू हेडन को पहले सदस्य के रूप में चुना. ‘चिन्ना थाला’ की वफादारी और हेडन के ‘मोंगूज’ बल्ले का जादू अब चेन्नई के इतिहास में अमर हो गया.

सुरेश रैना और मैथ्यू हेडन को सीएसके के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया.
नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स सिर्फ एक टीम नहीं, बल्कि करोड़ों फैंस के लिए एक जज्बात है. आईपीएल 2026 के आगाज से ठीक पहले, चेन्नई के ऐतिहासिक एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में एक ऐसा नजारा दिखा जिसने फैंस की आंखें नम कर दीं. अपने सीजन-ओपनिंग इवेंट ‘CSK Roar’ के दौरान फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक तौर पर अपने ‘हॉल ऑफ फेम’ का अनावरण किया. इस प्रतिष्ठित क्लब में शामिल होने वाले पहले दो दिग्गज बने भारत के ‘चिन्ना थाला’ सुरेश रैना और ऑस्ट्रेलिया के आक्रामक ओपनर मैथ्यू हेडन.
सुरेश रैना (Suresh Raina) का नाम चेन्नई सुपर किंग्स के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज है. एमएस धोनी के बाद वह फ्रेंचाइजी के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं (176 मैचों में 4686 रन). रैना की निरंतरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 2008 से 2019 के बीच चेन्नई द्वारा खेले गए 165 मैचों में से उन्होंने केवल एक मैच मिस किया था.
रैना 2010, 2011, 2018 और 2021 की खिताबी जीत का हिस्सा रहे
रैना 2010, 2011, 2018 और 2021 की खिताबी जीत का हिस्सा रहे. फैंस आज भी 2010 के फाइनल को नहीं भूले हैं, जहां रैना ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 36 गेंदों में 57 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलकर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब जीता था. 33 अर्धशतकों के साथ वह आज भी चेन्नई के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज माने जाते हैं.
‘मोंगूज’ बल्ले से जब मैथ्यू हेडन ने मचाया था कोहराम
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मैथ्यू हेडन भले ही शुरुआती तीन सीजन (2008-2010) के लिए टीम का हिस्सा रहे, लेकिन उनका प्रभाव अमिट रहा. 2009 में उन्होंने 572 रन बनाकर ‘ऑरेंज कैप’ जीती थी. हेडन को आज भी उनके उस अनोखे ‘मोंगूज’ (Mongoose) बल्ले के लिए याद किया जाता है, जिसका हैंडल लंबा और ब्लेड छोटा था. 2010 में चेन्नई को अपना पहला आईपीएल और चैंपियंस लीग खिताब जिताने में हेडन की आक्रामक बल्लेबाजी ने नींव रखी थी.
दिग्गजों का मेला और छठी ट्रॉफी का संकल्प
रविवार को आयोजित इस भव्य समारोह में सिर्फ रैना और हेडन ही नहीं, बल्कि चेन्नई के कई पुराने ‘OG’ लेजेंड्स भी शामिल हुए. ड्वेन ब्रावो, हरभजन सिंह, अंबाती रायडू और माइकल हसी जैसे सितारों ने अपनी मौजूदगी से इस शाम को यादगार बना दिया. इन पूर्व सितारों ने चेन्नई के पिछले गौरवशाली पलों को याद किया और टीम को 2026 में छठा आईपीएल खिताब जीतने के लिए शुभकामनाएं दीं.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
