बीसीसीआई के एक्शन का खौफ, बांग्लादेश आईपीएल पर से बैन हटाएगा? मंत्री ने भारत से बेहतर संबंध की इच्छा जताई


होमखेलक्रिकेटबीसीसीआई के एक्शन का खौफ, बांग्लादेश आईपीएल पर से बैन हटाएगा?

Last Updated:

बांग्लादेश में इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण पर लगे रोक को हटाने की कवायत शुरू हो चुका है. एक मंत्री ने इस प्रतिबंध को हटाने की बात कही है. इस साल जनवरी में दुनिया के सबसे पॉपुलर लीग के मैचों के प्रसारण पर देश में रोक लगाई गई थी. अब इसे वापस से बहाल किया जा सकता है. युवा और खेल मामलों के राज्य मंत्री अमिनुल हक ने रविवार को कहा कि वह ईद की छुट्टियों के बाद इस मुद्दे पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) से चर्चा करेंगे.

बीसीसीआई के एक्शन का खौफ, बांग्लादेश आईपीएल पर से बैन हटाएगा? Zoom

बीसीसीआई के एक्शन का खौफ, बांग्लादेश आईपीएल पर से बैन हटाएगा?

नई दिल्ली. भारत और बांग्लादेश के बीच बिगड़े रिश्ते का असर खेल पर दिखने लगा था और अब इसे बेहतर करने की कोशिश पड़ोसी देश की तरफ से की जा रही है. एक मंत्री ने संकेत दिया है कि सरकार देश में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के प्रसारण पर लगे प्रतिबंध पर पुनर्विचार कर सकती है. इसी साल जनवरी में यह प्रतिबंध लगाया था. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की तरफ से कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 की टीम से रिलीज करने को कहा था. भारत में बांग्लादेशी खिलाड़ी को लेकर चल रहे विरोध के बाद ये कदम उठाया गया था. बीसीसीआई बांग्लादेश के साथ क्रिकेट के रिश्ते खत्म ना कर दे इस डर से अब आईपीएल के प्रसारण पर लगा रोक हटाने का फैसला लिया जा सकता है.

युवा और खेल मामलों के राज्य मंत्री अमिनुल हक ने रविवार को कहा कि वह ईद की छुट्टियों के बाद इस मुद्दे पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) से चर्चा करेंगे. उन्होंने कहा कि खेल को ‘राजनीतिक’ नहीं बनाना चाहिए और भारत के साथ ‘मित्रवत’ संबंधों में बाधा नहीं आनी चाहिए. हक ने कहा, “हमने अभी इस बारे में नहीं सोचा है. छुट्टियों के बाद हमें क्रिकेट बोर्ड के साथ चर्चा करनी होगी और असली स्थिति जाननी होगी. सब कुछ जानने के बाद ही हम कोई फैसला लेंगे.”

उन्होंने आगे कहा, “हम भारत के साथ मित्रवत संबंध विकसित करना चाहते हैं. कोई अन्य मुद्दा नहीं होना चाहिए. खेल को राजनीतिक नहीं बनाना चाहिए. हमें जानना होगा कि IPL का प्रसारण बांग्लादेश में क्यों बंद किया गया था, उसके बाद ही हम कोई निर्णय ले सकते हैं.”

IPL 2026 सीजन 22 मार्च से शुरू हो रहा है. यह टूर्नामेंट बांग्लादेश में काफी लोकप्रिय है. बड़ी संख्या में लोग KKR को फॉलो करते हैं. ईडन गार्डन्स ढाका से ज्यादा दूर नहीं है और KKR में बांग्लादेशी खिलाड़ियों का इतिहास रहा है, जिसमें शाकिब अल हसन भी शामिल हैं. KKR द्वारा BCCI के फैसले की पुष्टि के बाद, बांग्लादेश सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने देश के कई मीडिया हाउस को पत्र लिखा. इसमें कहा गया कि फैसले से बांग्लादेश के लोगों को ‘दुख, पीड़ा और आक्रोश’ हुआ है. IPL प्रसारण पर प्रतिबंध ‘जनहित’ में लगाया गया है.

मुस्तफिजुर रहमान को 9 करोड़ रुपये में साइन किया गया था. वह इस आईपीएल में बांग्लादेश के एकमात्र खिलाड़ी थे. यह मामला इतना बढ़ गया कि बांग्लादेश ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत और श्रीलंका यात्रा करने से इनकार कर दिया. इसके बाद रहमान ने पाकिस्तान सुपर लीग की एक टीम के लिए साइन किया है.

About the Author

authorimg

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading