6.5 करोड़ का खिलाड़ी बाहर, रवींद्र जडेजा की हुई एंट्री, अश्विन ने चुनी राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI


होमखेलक्रिकेट6.5 करोड़ का खिलाड़ी बाहर, अश्विन ने चुनी राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI

Last Updated:

Rajasthan Royals Probable Playing XI : इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स की टीम इस बार नए फुल टाइम कप्तान रियान पराग की कप्तानी में खेलने उतरेगी. संजू सैमसन के जाने के बाद ओपनिंग में वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी नजर आएगी. पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन ने टीम के लिए अपने प्लेइंग इलेवन को चुना जिसमें तुषार देश पांडे को जगह नहीं दी.

6.5 करोड़ का खिलाड़ी बाहर, अश्विन ने चुनी राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI Zoom

6.5 करोड़ का खिलाड़ी बाहर, अश्विन ने चुनी राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत में अब एक हफ्ते से भी कम समय बचा है. सभी दस फ्रेंचाइजी अपनी प्लानिंग को आखिरी दुरुस्त करने में जुटी हैं. ट्रेनिंग सेशन्स और प्रैक्टिस मैचों के जरिए टीमें टूर्नामेंट के 19वें एडिशन में उतरने से पहले कमजोरियों पर काम कर रही है. सारी टीमें अपने बेस्ट प्लेइंग इलेवन की तलाश में है. खेल के जानकार टीमों के संभावित लाइनअप को लेकर अपनी भविष्यवाणी करने में लगे हैं. पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने भी राजस्थान रॉयल्स के प्लेइंग इलेवन को चुना है.

अपने यूट्यूब चैनल पर अश्विन ने राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन चुनी. खिलाड़ियों के नाम बताते हुए उन्होंने तुषार देशपांडे को टीम में जगह नहीं दी. आरआर ने इस खिलाड़ी को टीम में जोड़ने के लिए कुल 6.5 करोड़ रुपये खर्च किए हैं.

अश्विन ने कहा, “मैं उम्मीद करता हूं कि शिमरोन हेटमायर टॉप चार में बल्लेबाजी करें. जिस तरह से उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बल्लेबाजी की. उन्हें टॉप चार में होना चाहिए. फिनिशिंग की जिम्मेदारी डोनोवन फेरेरा और रविंद्र जडेजा को दें. मुझे उम्मीद है कि वे ऐसा करेंगे. आरआर के पास लगभग सभी विकल्प मौजूद हैं. मुझे लगता है कि आरआर के पास प्लेइंग इलेवन में कई विकल्प हैं.”

आर अश्विन संभावित इलेवन: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, शुभम दुबे, डोनोवन फेरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा.

शनाका हो सकते हैं सैम करन के रिप्लेसमेंट

ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार, श्रीलंका के ऑलराउंडर दासुन शनाका आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए चोटिल सैम करन की जगह लेने वाले हैं. शनाका ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की फ्रेंचाइजी लाहौर कलंदर्स को इस बारे में जानकारी दे दी है. इस बदलाव की औपचारिकताएं फिलहाल पूरी की जा रही हैं.

राजस्थान रॉयल्स अपनी आईपीएल मुहिम की शुरुआत पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 30 मार्च को गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में करेंगे. सीएसके के बाद आरआर 4 अप्रैल को गुजरात टाइटंस से भिड़ेगा और फिर 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस से सामना करेगा, इसके बाद 10 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच खेलेगा.

About the Author

authorimg

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading