Last Updated:
भारतीय टीम के विकेटकीपर जितेश शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने साउथ अफ्रीके के दिग्गज एबी डिविलियर्स के बात करते हुए कहा कि वैभव कमाल के टैलेंट हैं लेकिन वो कभी प्रोफेशनल खिलाड़ी जैसे बर्ताव नहीं कर पाएंगे. उनको रात में कई बार आइसक्रीम खाने से रोका था लेकिन नहीं मानते.

जितेश शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर किया खुलासा, सीनियर की बात नहीं मानते.
नई दिल्ली. भारतीय स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा ने कहा है कि वैभव सूर्यवंशी छठे गियर में बल्लेबाजी करते हैं. उनके पास बेहतरीन स्किल्स हैं लेकिन यह भी कहा कि वैभव अभी मैदान के बाहर प्रोफेशनल नहीं हैं. जितेश ने बताया कि मना करने के बाद भी कैसे उनकी बात अनसुना करते हुए वैभव रात में आइसक्रीम खाने चले जाते हैं.
वैभव सूर्यवंशी पिछले साल इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से डेब्यू किया था. महज 14 साल की उम्र में टूर्नामेंट में उतरने वाले वो सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने. पहले मैच की पहली बॉल पर शार्दुल ठाकुर को छक्का लगाकर आगाज किया. इसके बाद आईपीएल में महज 35 गेंद में शतक ठोक हंगामा मचा दिया. ये टूर्नामेंट के इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक था. आईपीएल के बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन किया. हाल में हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में 175 रन की पारी खेल इंग्लैंड के खिलाफ देश को ट्रॉफी दिलाया.
भारतीय टीम के विकेटकीपर जितेश शर्मा ने वैभव को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि शायद कभी भी मैदान के बाहर प्रोफेशनल नहीं बन पाएंगे. इंडिया ए एशिया कप में कप्तानी कर चुके जितेश ने साउथ अफ्रीका दिग्गज एबी डिविलियर्स से यू ट्यूब चैनल पर बात की. जितेश बोले, अगर किसी एक युवा पर मिलियन डॉलर खर्च करना हुआ तो वो वैभव सूर्यवंशी होंगे. मुझे लगता है वर्ल्ड क्रिकेट में वह दबदबा बना सकते हैं. उनके पास छठा गियर है और बहुत अच्छी स्किल्स हैं.”
डिविलियर्स ने कहा, “वह (वैभव) शानदार खिलाड़ी हैं. मैंने उन्हें अंडर-19 में देखा है. जब आपको आईपीएल और बड़ी क्रिकेट का स्वाद मिलता है और फिर भी आप उसी स्तर का प्रदर्शन करते हैं, तो यह आसान नहीं होता. जिस तरह से उन्होंने वर्ल्ड कप में खेला, उससे मैं बहुत प्रभावित हुआ. मैं उनके खेलने के तरीके की बात कर रहा हूं. उन्होंने अपने गेम प्लान पर कायम रहते हुए खेला. आईपीएल में जैसे खेले, वैसे ही खेले. कुछ अलग बनने की कोशिश नहीं की. गेंदबाजों के खिलाफ घमंड नहीं दिखाया.”
जितेश ने कहा. “वह (वैभव) प्रोफेशनल नहीं हैं. मैं आपको यह बता सकता हूं. हर कोई उन्हें प्रोफेशनल बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि वह कभी प्रोफेशनल बनेंगे. हो सकता है मैदान पर बन जाएं, लेकिन मैदान के बाहर नहीं. मैं उन्हें रात में आइसक्रीम न खाने के लिए कहता हूं लेकिन कभी भी मेरी नहीं सुनते.”
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
