Last Updated:
Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस के कप्तान और स्टार भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने बताया है कि वह हाल ही ही खरीदी अपनी करोड़ों की फरारी कार में भी हनुमान चालीसा सुनते हैं. हार्दिक ने इसकी बड़ी वजह बताते हुए कहा कि इससे उन्हें सकारात्मक ऊर्जा मिलती है. हार्दिक ने मुंबई इंडियंस के एक कार्यक्रम में यह कहा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

हार्दिक पंड्या फरारी में क्यों सुनते हैं हनुमान चालीसा?
मुंबई. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पंड्या अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं. आईपीएल 2026 से जुड़े एक इवेंट में दिए एक बयान ने उन्हें फिर से चर्चा में ला दिया है और उनकी जिंदगी के धार्मिक पक्ष को उजागर किया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो मुंबई इंडियंस (MI) के कार्यक्रम से जुड़ी एक वीडियो में हार्दिक पंड्या ने कहा है कि वह अपनी मंहगी कार में घूमते समय हनुमान चालीसा सुनते हैं. इससे उन्हें सकारात्मक ऊर्जा मिलती है. वीडियो में हार्दिक के साथ एमआई के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड भी मौजूद हैं.
वीडियो में हार्दिक कहते हैं, “यह बात कितनी दिलचस्प है कि मेरे पास फरारी है और मैं फिर भी कार के अंदर हनुमान चालीसा सुनता हूं. तो यह काफी कूल है. भगवान मुझ पर मेहरबान रहे हैं. मुझे लगता है कि हर कोई मुझसे इस बात पर सहमत होगा कि कोई भी गाना आपको उतनी सकारात्मक ऊर्जा नहीं दे सकता, जितनी हनुमान चालीसा देती है. मैं इस बारे में बिल्कुल साफ हूं.”
Hardik Pandya said : “I have a Ferrari right now, but even in that I listen to the Hanuman Chalisa. Everyone would agree that no other song can give you the kind of positive energy that the Hanuman Chalisa does.” pic.twitter.com/cF1forQkqs
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
