चोट के बाद और घातक हुआ भारत का ये तूफानी बॉलर! IPL में गिल्लियां उड़ाने को बेकरार, 156.7 KMPH की स्पीड से फेंकता है गेंद


होमखेलक्रिकेटचोट के बाद और घातक हुआ भारत का ये तूफानी बॉलर! IPL में स्टंप्स उड़ाने को बेकरार

Last Updated:

Mayank Yadav IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स और भारत के युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव बेंगलुरु के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में रिहैबिलिटेशन पूरा करके आईपीएल में वापसी को तैयार हैं. मयंक ने बताया कि ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में उन्हें भारत के सीनियर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से कई टिप्स मिले.

चोट के बाद और घातक हुआ भारत का ये तूफानी बॉलर! IPL में स्टंप्स उड़ाने को बेकरारZoom

मयंक यादव ने आईपीएल 2026 के लिए भरी हुंकार.

लखनऊ. भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव ने कहा कि पहले वह अपने शरीर पर ज्यादा ध्यान नहीं देते थे, लेकिन करियर को खतरे में डालने वाली चोट और सर्जरी के बाद उनकी सोच पूरी तरह बदल गई है. उन्होंने बताया कि चोट से उबरने के दौरान जसप्रीत बुमराह के साथ बातचीत ने उनकी वापसी में बहुत मदद की. इस 23 साल के खिलाड़ी को कई बार चोट के कारण खेल से दूर होना पड़ा है. आईपीएल 2024 में चोट लगने से उन्हें बड़ा झटका लगा था. इसके बाद वह लगातार चोट से परेशान रहे और आईपीएल 2025 के शुरुआती मैचों के बाद बाहर हो गए.

अब वह बेंगलुरु के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में रिहैबिलिटेशन पूरा करके आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए वापसी को तैयार हैं. मयंक ने जियोस्टार के ‘आईपीएल टुडे लाइव’ में कहा, ‘सर्जरी के बाद मेरे लिए सब कुछ बदल गया है. पहले मैं खुद का ख्याल नहीं रखता था. रिकवरी सत्र से बचता था और कई चीजों को नजरअंदाज करता था. लेकिन अब मैं रिकवरी, पोषण और नींद पर काफी ध्यान देता हूं. जितना मैं अपने शरीर का सम्मान करता हूं, उतना ही मेरा शरीर मैदान पर मेरा साथ देता है.’

मयंक यादव ने आईपीएल 2026 के लिए भरी हुंकार.

रिहैबिलिटेशन के दौरान मयंक ने बताया कि एनसीए में उनकी मुलाकात जसप्रीत बुमराह से हुई, जिन्होंने भी ऐसी ही सर्जरी कराई थी. उन्होंने कहा, ‘जब मैं एनसीए में चोट से उबर रहा था, तब बुमराह भैया भी वहां थे. उनके साथ मेरा अच्छा तालमेल है. वह मेरे लिए एक शिक्षक जैसे हैं. उनकी स्थिति भी मेरी जैसी ही थी.’ मयंक ने कहा, ‘बुमराह भैया ने सर्जरी के बाद वापसी करने और किन चीजों पर ध्यान देना चाहिए, इस बारे में अपना अनुभव साझा किया. उन्होंने बताया कि रिकवरी के दौरान शरीर कैसा महसूस करेगा और इस समय का सामना कैसे करना है. हम जब भी फोन या मैसेज पर बात करते हैं, वह अपनी सीख मेरे साथ शेयर करते हैं.’

156 KMPH की रफ्तार से फेंक सकते हैं गेंद
मयंक यादव का अब तक का करियर चोटों से प्रभावित रहा है. 2022 में उनकी आईपीएल में एंट्री हुई, जब लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा. दो सीजन बाद 2024 में उन्हें डेब्यू का मौका मिला. इस युवा स्टार ने डेब्यू मैच में ही 150 KMPH से ऊपर की की रफ्तार से गेंदबाजी कर तहलका मचाया. उन्होंने सीजन की सबसे तेज गेंद फेंकी, जो उन्होंने 156.7 किमी प्रति घंटे रफ्तार से फेंकी. यह लीग इतिहास की सबसे तेज गेंदबाजों में से एक है. मयंक की नजरें अब आगामी आईपीएल सीजन में जबरदस्त कमबैक पर होंगी. वह लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलेंगे. अब तक मयंक ने 6 आईपीएल मैचों में 9 विकेट चटकाए हैं. इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के बाद वह भारत की टी20 टीम में भी वापसी करना चाहेंगे.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading