Last Updated:
Kartik Tyagi 3 Wickets : कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले अपनी इंट्रा स्क्वाड टीम बनाकर दूसरा मुकाबला खेला. कार्तिक त्यागी ने आखिरी ओवर में 12 रन का बचाव कर अपनी टीम को सांसे रोक देने वाले रोमांचक मुकाबले में जीत तक पहुंचाया. 5 विकेट पर गोल्डन नाइट्स ने 249 रन बनाए थे लेकिन पर्पल नाइट्स के सामने VJD नियम के आधार पर 190 रन का संशोधित लक्ष्य रखा गया था.

आईपीएल 2026 से पहले प्रैक्टिस मैच में केकेआर के कार्तिक त्यागी का धमाका
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत से पहले सभी टीमें अपनी तैयारी को आखिरी रूप दे रही है. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने टूर्नामेंट में उतरने से पहले अपनी टीमों के बीच मुकाबले का आयोजन किया. पर्पल नाइट्स और गोल्डन नाइट्स की टीम बनाकर प्रैक्टिस मैच खेला गया. यह मैच सांसें रोक देने वाला था. आखिरी बॉल तक चले रोमांचक मुकाबले में रन आउट के विजेता का फैसला हुआ. पर्पल नाइट्स के खिलाफ एक ही ओवर में कार्तिक त्यागी ने 3 विकेट झटके. गोल्डन नाइट्स की जीत के असली हीरो यही गेंदबाज रहा. 5 विकेट पर गोल्डन नाइट्स ने 249 रन बनाए थे लेकिन पर्पल नाइट्स के सामने VJD नियम के आधार पर 190 रन का संशोधित लक्ष्य रखा गया था.
कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंट्रा स्क्वाड बनाकर आईपीएल 2026 से पहले मुकाबला खेला और इसका मजा फैंस को लाइव उठाने का मौका मिला. सोमवार शाम खेले गए मैच को यू ट्यूब चैनल पर लाइव देखा गया. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में उतरने वाली टीम की तैयारी जबरदस्त नजर आ रही है. गोल्डन नाइट्स के लिए खेलते हुए रहाणे ने तूफानी शुरुआत की और महज 20 बॉल पर फिफ्टी ठोक आईपीएल में उतरने वाली बाकी टीमों को सावधान रहने की चेतावनी दे डाली. इस मैच में पर्पल नाइट्स के सामने 190 रन का लक्ष्य था.
Tyagi making the new ball talk 😍
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
