संन्यास के बाद आईपीएल में आर अश्विन की वापसी, नई भूमिका में नजर आएंगे ‘अन्ना’


होमखेलक्रिकेटसंन्यास के बाद आईपीएल में आर अश्विन की वापसी, नई भूमिका में नजर आएंगे ‘अन्ना’

Last Updated:

Ravichandran Ashwin IPL commentary: पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन आईपीएल में नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. 28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल के 19वें सीजन में वह कमेंट्री करने नजर आएंगे. आईपीएल 2025 के बाद अश्विन ने आईपीएल से संन्यास ले लिया था. वह 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे.

संन्यास के बाद आईपीएल में आर अश्विन की वापसी, नई भूमिका में नजर आएंगे 'अन्ना'Zoom

आईपीएल 2026 के लिए हिंदी कमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं आर अश्विन.

नई दिल्ली. आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले रविचंद्रन अश्विन ने इस सीजन के बाद इस लीग से संन्यास ले लिया था. भले ही वह आईपीएल से रिटायर हो चुके हैं, लेकिन 28 मार्च से शुरू हो रही इस लीग के 19वें सीजन में वह नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. अश्विन फैंस को गेंद थामे हुए नहीं बल्कि, माइक पकड़े हुए नजर आने वाले हैं. जी हां, यह पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर आईपीएल 2026 के लिए कमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं.

अश्विन की कमेंट्री बॉक्स में एंट्री
अश्विन हिंदी कमेंट्री पैनल का हिस्सा होंगे. वे सुरेश रैना, हरभजन सिंह और सुनील गावस्कर जैसे दिग्गजों के साथ मैच का विश्लेषण करते दिखेंगे. अश्विन पहले से ही यूट्यूब (1.83 मिलियन सब्सक्राइबर्स) पर क्रिकेट के गहरा विश्लेषण करने के लिए मशहूर हैं, जो अब कमेंट्री में भी काम आएगा. आईपीएल 2026 का प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग कुल 12 भाषाओं में की जाएगी. टूर्नामेंट में देश और विदेश के कई दिग्गज क्रिकेटर्स की आवाज में फैंस कमेंट्री का लुत्फ उठा सकते हैं.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading