ईशान किशन को ही क्यों बनाया गया SRH का स्टैंड-इन कप्तान? डेनियल विटोरी ने बताया


होमखेलक्रिकेटईशान किशन को ही क्यों बनाया गया SRH का स्टैंड-इन कप्तान? विटोरी ने बताया

Last Updated:

daniel vettori on ishan kishan captaincy: सनराइजर्स हैदराबाद के हेड कोच डेनियल विटोरी ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाने के पीछे की बड़ी वजह बताई है. कोच ने कहा, ‘वह अंडर 19 टीमों और इस साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने वाली अपनी प्रदेश की टीम का कप्तान रह चुका है. वह आत्मविश्वासी खिलाड़ी और कप्तान है, इसी वजह से उसे कप्तानी दी गई है.’

ईशान किशन को ही क्यों बनाया गया SRH का स्टैंड-इन कप्तान? विटोरी ने बतायाZoom

ईशान किशन को क्यों बनाया गया कप्तान?

बेंगलुरू. सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच डेनियल विटोरी ने शुक्रवार को कहा कि ईशान किशन को कार्यवाहक कप्तान बनाने का फैसला लेने में टीम प्रबंधन को कोई हिचक नहीं हुई क्योंकि वह बहुत आत्मविश्वासी खिलाड़ी और कप्तान हैं. नियमित कप्तान पैट कमिंस कमर की चोट की वजह से आईपीएल 2026 के शुरूआती मैचों से बाहर रहेंगे. विटोरी ने मैच से पहले कहा, ‘ईशान काफी समय से आईपीएल खेल रहा है. वह कई टीमों के साथ खेल चुका है और काफी सफल भी रहा है. उसमें आत्मविश्वास भरपूर है.’

उन्होंने कहा, ‘वह अंडर 19 टीमों और इस साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने वाली अपनी प्रदेश की टीम का कप्तान रह चुका है. वह आत्मविश्वासी खिलाड़ी और कप्तान है, इसी वजह से उसे कप्तानी दी गई है.’ उन्होंने कहा, ‘अभिषेक और उसका तालमेल अच्छा है. दोनों अच्छे दोस्त हैं और टीम को अच्छी तरह से जानते हैं. इस सीजन में दोनों मिलकर टीम की अगुवाई करेंगे.’

ईशान किशन को क्यों बनाया गया कप्तान?

विटोरी ने बताया कि कमिंस अगले दो हफ्तों में कप्तानी के लिए वापस आ सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘उसकी फिटनेस बहुत अच्छी रही है और कुछ समय से खेल से बाहर होने की वजह से उसके पास फिटनेस पर काम करने का समय भी था. गेंदबाजी का भार ही चुनौती थी और एक बार क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से मंजूरी मिलने के बाद वह अगले 10-12 दिन में आ सकता है.’

आरसीबी से पहली भिड़ंत
सनराइजर्स हैदराबाद की आईपीएल 2026 में पहली टक्कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से है. यह इस सीजन का ओपनिंग मैच भी है. 28 मार्च को आरसीबी के होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा. दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो आरसीबी और एसआरएच के बीच अब तक 26 मुकाबले खेले गए हैं. 14 मैचों में एसआरएच विजयी रही है, जबकि 11 मैच आरसीबी जीती है. 1 मैच टाई रहा है. पिछले 5 मैचों में आरसीबी ने 2 और एसआरएच ने 3 मैच जीते हैं. इन दोनों टीमों की नजरें सीजन की जीत से शुरुआत करने पर होगी. मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है, क्योंकि दोनों ही टीमों में एक से एक विस्फोटक बल्लेबाज भरे हुए हैं.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading