लखनऊ से मिली हार के बाद किस पर फूटा अजिंक्य रहाणे का गुस्सा, इसे बताया सबसे बड़ा विलेन


होमखेलक्रिकेटलखनऊ से मिली हार के बाद किस पर फूटा रहाणे का गुस्सा, इसे बताया सबसे बड़ा विलेन

Last Updated:

KKR captain Ajinkya Rahane statement: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कोलकाता नाइटराइडर्स की बहुत ही खराब शुरुआत हुई है. टीम को अबतक एक भी जीत नहीं मिल पाई है. केकेआर अपना चौथा मैच लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ खेली थी, जिसमें उसे 3 विकेट से करारी का सामना पड़ा. मैच के बाद कप्तान रहाणे ने हार का कारण बताया.

लखनऊ से मिली हार के बाद किस पर फूटा रहाणे का गुस्सा, इसे बताया सबसे बड़ा विलेनZoom

केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे LSG के के खिलाफ हार के बाद

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कोलकाता नाइटराइडर्स की हालत खराब हो गई है. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में केकेआर अपने 4 में से तीन मैच हार चुकी है, जबकि उसका एक मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हुआ है. सीजन के उसके चौथे मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ एक बार को उम्मीद जगी थी कि वह अपनी पहली जीत दर्ज कर लेगी, लेकिन मुकुल चौधरी की चमत्कारिक बल्लेबाजी से ऐसा नहीं हो सका.

केकेआर को लखनऊ के खिलाफ 3 विकेट से करारी हार मिली. इस मैच में हार के बाद टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे काफी हताश नजर आए. मैच के बाद रहाणे ने कहा, “इसे पचाना थोड़ा मुश्किल है.मुकुल की पारी मैच का रुख बदलने वाली थी. जिस निडरता से उन्होंने शॉट खेले वो काबिले तारीफ है. लेकिन ऐसे मैचों में आप ज्यादा कमियां नहीं निकालना चाहते.”

अजिंक्य राहणे ने फील्डिंग पर उठाए सवाल

उन्होंने कहा, “फील्डिंग में शायद एक-दो गलतियां हुईं पर उसके अलावा हमारे गेंदबाजों ने शानदार काम किया. हारने के बाद कमियां निकालना आसान होता है. पर बल्लेबाजी में जो मेरी और अंगकृष की जो साझेदारी हुई, उसके बाद रोमन पॉवेल और कैमरून ग्रीन ने अच्छा काम किया. मुझे लगा इस पिच पर 180-185 एक बहुत अच्छा स्कोर था. बड़े शॉट खेलना आसान नहीं था, धीमी गेंदें रुक कर आ रही थीं. पर अंत में बल्लेबाज को श्रेय देना ही होगा.”

अजिंक्य रहाणे ने कहा, “मुझे लगा कि 18 ओवर तक हम बहुत अच्छी स्थिति में थे. आखिरी के दो ओवरों में थोड़ा बहुत तालमेल बिगड़ सकता है. पर मुकुल और उस साझेदारी को श्रेय देना होगा. लखनऊ के पास पास खोने के लिए कुछ नहीं था. दो ओवर में 30 रन चाहिए थे तो हर गेंद पर बल्ला घुमाना ही था. जैसा मैंने कहा मुकुल ने बहुत बहादुरी से शॉट खेले. कुछ शॉट्स तो कमाल के थे. मुझे लगा कि हमने भी कुछ बेहतरीन गेंदें डालीं पर उनकी बल्लेबाजी लाजवाब थी.”

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading