Last Updated:
वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे ऐसे उभरते सितारे हैं जो जल्द ही भारतीय टीम में दिख सकते हैं. इनके पास रोहित शर्मा जैसी टाइमिंग है और वीरेंद्र सहवाग जैसा इरादा, जो पावरप्ले में ही पूरा गेम बदल देते हैं.

वैभव सूर्यवंशी-आयुष म्हात्रे.
क्रिकेट की पिच पर कुछ खिलाड़ी टाइम लेते हैं तो कुछ टाइम को ही बदल देते हैं. राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी और चेन्नई सुपर किंग्स के आयुष म्हात्रे ऐसे ही सितारे हैं. आईपीएल की चंद पारियों में ही इन युवा खिलाड़ियों ने ये बता दिया है कि असल में उम्र मायने नहीं रखती. असली खेल तो हौसले और टाइमिंग का होता है. इनके शॉट सिलेक्शन और टाइमिंग में रोहित शर्मा की झलक मिलती है तो इरादा वीरेंद्र सहवाग की तरह है, यानी बॉलर चाहे जो भी हो इन्हें तो बस तोड़ना है.
वैभव सूर्यवंशी को मुंबई इंडियंस के खिलाफ बैटिंग करते हुए देखना हर उस व्यक्ति के लिए सुखद था, जो भारतीय क्रिकेट टीम को हमेशा जीतते हुए देखना चाहता है. जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद पर छक्का मारना बड़े से बड़े प्लेयर के लिए मुश्किल है, मगर वैभव ने ये काम इतनी आसानी से किया कि देखने वाले भी यकीन नहीं कर पाए. ऐसा ही कमाल आयुष म्हात्रे ने कर कैमरुन ग्रीन के ओवर में किया, जिसमें उन्होंने दो चौके और दो छक्के जड़कर ये बता दिया कि बॉलर चाहे जो हो, रडार में आएगा तो बाउंड्री पार ही जाएगा.
पिछले सीजन में कप्तान गायकवाड़ की जगह मिड सीजन रिप्लेसमेंट के तौर पर आयुष म्हात्रे चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े. बहुत ही कम समय में अपनी पहचान स्थापित की और इस सीजन में वह चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी की रीढ़ बन गए हैं. मंगलवार को केकेआर के साथ हुए मुकाबले में म्हात्रे ने 38 रन बनाए, लेकिन पावर प्ले में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत उन्होंने मैच का रुख ही बदल दिया. उन्होंने 220 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और महज 17 बॉल खर्च कीं. खास बात ये है कि उनके साथ ओपनिंग करने वाले संजू सैसमन जिस समय 12 गेंद पर 22 रन बनाकर खेल रहे थे, उस वक्त आयुष म्हात्रे 8 बॉल पर 25 रन बना चुके थे.
चौथे ओवर में कैमरुन ग्रीन के ओवर में दो चौके और दो छक्के जड़कर उन्होंने चेपॉक स्टेडियम के दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया था. आयुष अपना आदर्श रोहित शर्मा को मानते हैं और उनकी बल्लेबाजी में रोहित जैसी टाइमिंग नजर भी आती है. पावरप्ले खत्म होते तक हालात ये थे कि केकेआर के पास यॉर्कर डालने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था, क्योंकि म्हात्रे मैदान में चारों ओर शॉट मार रहे थे. अगर ओवरऑल आईपीएल करियर देखें तो अब तक म्हात्रे ने 12 पारियां खेली हैं और इनमें 195 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए है. आईपीएल में सिर्फ वैभव सूर्यवंशी ही हैं जो स्ट्राइक रेट के मामले में म्हात्रे से बेहतर हैं.
राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी जीत की गारंटी हो गई है. इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी कमाल नहीं कर पाए तो टीम भी ढह गई और पहली बार मिली. दरअसल वैभव सूर्यवंशी का इरादा बिल्कुल सहवाग की तरह है. बॉलर चाहे जो भी वैभव को बॉल बस बाउंड्री के पार पहुंचानी है.
वह कई मौकों पर कह भी चुका है कि बस बॉल देखना है और मारना है. पिछले और इस सीजन में अब तक वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में 12 पारियां खेली हैं, जिनमें 452 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 228 है, आईपीएल में कोई दूसरा खिलाड़ी उनके आसपास भी नहीं. अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ही हैं जो वैभव को टक्कर दे पा रहे हैं, मगर उनका स्ट्राइक रेट भी 200 से कम है.
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


