Last Updated:
बेंगलुरु में धूम धाम से खोले गए विराट कोहली के ब्रैंड से जुड़े मशहूर ‘वन8 कम्यून’ रेस्टोरेंट को कोर्ट के आदेश के बाद बंद कर दिया गया है. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान इसके को ओनर थे. बताया जा रहा है कि किराया न चुकाने के कारण रेस्टोरेंट पर दो करोड़ रुपये से ज्यादा की बकाया राशि है.

बेंगलुरु में मशहूर ‘वन8 कम्यून’ रेस्टोरेंट को कोर्ट के आदेश के बाद बंद कर दिया गया है
नई दिल्ली. विराट कोहली के फैंस के लिए बुरी खबर है. बेंगलुरु में मशहूर ‘वन8 कम्यून’ रेस्टोरेंट को कोर्ट के आदेश के बाद बंद कर दिया गया है. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान इसके को ओनर थे. बताया जा रहा है कि किराया न चुकाने के कारण रेस्टोरेंट पर दो करोड़ रुपये से ज्यादा की बकाया राशि है. कोहली पहले ही इस आउटलेट से अपना नाता तोड़ चुके थे. अब अपना ब्रांड नाम भी हटा लिया था. यह रेस्टोरेंट चिनास्वामी स्टेडियम के पास स्थित है.
सूत्रों के मुताबिक, बीते कुछ सालों में बार-बार नियमों के उल्लंघन और फायर सेफ्टी में खामियों को लेकर नोटिस मिलने के बाद कोहली ने खुद को इससे अलग कर लिया था. ट्रायो हिल्स हॉस्पिटैलिटी द्वारा संचालित इस रेस्टोरेंट ने करीब छह महीने से किराया नहीं चुकाया था. इसके अलावा मेंटेनेंस चार्ज और रेवेन्यू शेयर भी बकाया था. इसके बाद बिल्डिंग मालिक ने सिटी सिविल कोर्ट का रुख किया, जहां से आदेश मिला कि जब तक सभी बकाया राशि का भुगतान नहीं हो जाता, तब तक रेस्टोरेंट बंद रहेगा.
ब्रुहत बेंगलुरु महानगर पालिके (BBMP) ने भी इस रेस्टोरेंट को कई बार नियमों के उल्लंघन को लेकर नोटिस जारी किए थे. कोहली के ब्रांड से हटने और ग्राहकों की संख्या में गिरावट के चलते रेस्टोरेंट को भारी नुकसान उठाना पड़ा. कोर्ट के निर्देश के मुताबिक जब तक सभी बकाया राशि का भुगतान नहीं हो जाता, रेस्टोरेंट बंद ही रहेगा.
पिछले साल जून में सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत भी इस पब और रेस्टोरेंट के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. यहां स्मोकिंग जोन निर्धारित नहीं किया गया था. इससे पहले नगर निगम ने भी नोटिस जारी कर कहा था कि रेस्टोरेंट जरूरी मंजूरी के बिना चल रहा है, जिसमें फायर डिपार्टमेंट का एनओसी भी शामिल है. एमजी रोड पर तय समय के बाद संचालन करने के आरोप में वन8 कम्यून समेत अन्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ भी एक और मामला दर्ज किया गया था. बेंगलुरु में वन8 कम्यून की शुरुआत दिसंबर 2023 में हुई थी.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
