गिल के विकेट पर कोहली का अग्रेसिव सेलिब्रेशन, होल्डर के कैच पर बवाल, गुजरात-आरसीबी के मोमेंट्स


Last Updated:

RCB vs GT Moments and Records: गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के 42वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चार विकेट से हरा दिया. गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरसीबी को 19.2 ओवर में 155 रन पर समेट दिया था. इसके बाद मेजबान टीम ने 15.5 ओवर में छह विकेट पर 158 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 43 रन, जोस बटलर ने 39 रन और राहुल तेवतिया ने अंत में नाबाद 27 रन बनाए. चलिए इस मैच के टॉप मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं…

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स के बीच मैच में विराट कोहली का वही पुराना जोश और अंदाज़ फिर से देखने को मिला. शुभमन गिल के आउट होने पर कोहली का रिएक्शन सोशल मीडिया पर छा गया है. शुभमन गिल उस वक्त बहुत खतरनाक बल्लेबाजी कर रहे थे. हालांकि, 43 रन के निजी स्कोर पर गिल ने भुवनेश्वर कुमार की एक लेंथ गेंद पर आगे बढ़कर शॉट मारा. गेंद सीधे कवर पर खड़े कोहली की ओर गई. कोहली ने बड़ी फुर्ती दिखाई और अपनी गर्दन के पास आती हुई तेज गेंद को पकड़ लिया. कैच पकड़ने के बाद कोहली पूरी तरह जोश में दिखे. उन्होंने खुशी में गेंद को जमीन पर दे मारा और गिल की तरफ मुड़कर चिल्लाते हुए ‘कम ऑन’ कहा. यह जश्न इसलिए भी था, क्योंकि आरसीबी के लिए यह विकेट बहुत जरूरी था.

इस मुकाबले में जमकर बवाल भी हुआ. इसका कारण बना जेसन होल्डर का एक कैच. आठवें ओवर की चौथी गेंद बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अरशद खान ने पटकी हुई फेंकी. इस पर रजत पाटीदार ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से से टकराकर हवा में काफी ऊपर चली गई. तभी डीप स्क्वायर लेग से जेसन होल्डर और दूसरी तरफ से कागिसो रबाडा, दोनों गेंद की तरफ दौड़े. होल्डर ने सूझबूझ दिखाई और रबाडा से टकराने से बचते हुए जमीन के करीब एक बेहतरीन कैच लपक लिया. टीवी अंपायर अभिजीत भट्टाचार्य ने रीप्ले देखने के बाद पाटीदार को आउट करार दिया. आरसीबी खेमे को भरोसा था कि जब होल्डर ने स्लाइड करते हुए कैच लपका, तो गेंद जमीन को छू गई थी, लेकिन अंपायर के फैसले ने उन्हें हैरान कर दिया. विराट कोहली इस फैसले को देखकर काफी गुस्से में नजर आए. वे तुरंत रिजर्व अंपायर पाराशर जोशी के पास पहुंच गए और उनसे काफी देर तक बातचीत करते नजर आए. कुछ देर बाद हेड कोच एंडी फ्लावर भी उनके साथ बहस में शामिल हो गए. पाटीदार तो डगआउट की ओर चले गए थे, लेकिन अंपायर के साथ कोहली और कोच की यह बातचीत उसके बाद भी काफी देर तक चलती रही.

भले ही कोहली मुकाबले में 28 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन मैच के दूसरे ही ओवर में उन्होंने होनी जबरदस्त क्लास दिखाई. उन्होंने कगिसो रबाडा के ओवर की शुरुआती 5 गेंदों पर जबदस्त चौके लगाए. इसके साथ ही कोहली ने क्रिस गेल और शेन वॉटसन की बराबरी भी कर ली. कोहली आरसीबी की तरफ से एक ओवर में सर्वाधिक चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से नंबर-1 बन गए हैं. गेल और वॉटसन भी ये कारनामा कर चुके हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Virat Kohli, Virat Kohli 9000 ipl runs, Virat Kohli ipl runs, Virat Kohli complete 9000 ipl runs, virat kohli first batter 9000 runs, virat kohli ipl runs, विराट कोहली, विराट कोहली 9 हजार आईपीएल रन

इस पारी के दौरान विराट कोहली ने भारत में खेलते हुए आईपीएल में अपने 8000 रन भी पूरे कर लिए. वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी हैं. भारत में सबसे ज्यादा आईपीएल रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा और शिखर धवन का नंबर आता है. रोहित शर्मा ने अब तक भारत में 237 मैच खेले हैं और कुल 6274 रन बनाए हैं. धवन ने भारत में अपना आईपीएल करियर 5819 रनों के साथ खत्म किया. उन्होंने 187 मैच खेले.

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. रबाडा ने आरसीबी के खिलाफ गुजरात टाइटंस के लिए दमदार गेंदबाजी की और विराट कोहली का विकेट लिया. टी20 में ये 5वीं बार था जब रबाडा ने विराट कोहली को आउट किया. इसके साथ ही रबाडा ने विराट कोहली को टी20 में सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले नॉन इंडियन बॉलर बन गए हैं. इस मामले में रबाडा ने भारत के जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की बराबरी की. बुमराह और शमी ने भी कोहली को 5-5 बार आउट किया है.

भले ही आरसीबी नहीं जीती, लेकिन भुवनेश्वर कुमार कमाल की गेंदबाजी करते हुए पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे हो गए. उन्होंने 28 रन देकर तीन विकेट चटकाए. इसके साथ ही वह टी20 में 350 विकेटों का आंकड़ा छूने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए. भुवनेश्वर ने एक और रिकॉर्ड बनाया. वह भारत में खेलते हुए 200 आईपीएल विकेट चटकाने वाले पहले भारतीय भी बन गए हैं.

शुभमन गिल ने 43 रन की पारी के दौरान आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए छक्कों का शतक लगाने का रिकॉर्ड भी नाम कर लिया. वह गुजरात फ्रेंचाइजी के लिए इस मुकाम तक पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं. उन्हें तीन छक्कों की जरूरत थी. साई सुदर्शन इस मामले में 69 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. डेविड मिलर (44), जोस बटलर (39) और हार्दिक पंड्या (27) क्रमशः तीसरे, चौथे और 5वें स्थान पर हैं.

जोस बटलर आईपीएल में 200 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 39 रन की अपनी पारी में चार छक्के लगाए. रनों का पीछा करते हुए बची गेंदों के लिहाज से गुजरात की यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है. 25 गेंदे रहते गुजरात ने जीत दर्ज की. 37 गेंदों का मार्जिन से गुजरात ने 2023 में राजस्थान रॉयल्स को हराया था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading