Sports

हार्दिक पंड्या की कप्तानी खतरे में, मुंबई इंडियंस जल्दी ले सकता है बड़ा फैसला, रिपोर्ट में खुलासा

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On May 28, 2026
3 min read 1.2k views


होमखेलक्रिकेटहार्दिक की कप्तानी खतरे में, MI ले सकता है बड़ा फैसला, रिपोर्ट में खुलासा

Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन के बाद कप्तान हार्दिक पंड्या पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है. खबरों के मुताबिक उनकी कप्तानी के साथ जगह भी खतरे में है. टीम मैनेजमेंट अब आगे उनको कप्तान के पद पर बनाए रखने के पक्ष में नहीं है

हार्दिक की कप्तानी खतरे में, MI ले सकता है बड़ा फैसला, रिपोर्ट में खुलासा Zoom

हार्दिक पंड्या की कप्तानी जा सकती है

नई दिल्ली. हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में पारी अब खत्म होने वाली है. इस सीजन में टीम ने 14 में से 10 मैच हारे और नौवें स्थान पर रही. टीम छह साल से आईपीएल खिताब नहीं जीत पाई है. ऐसे में मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव की उम्मीद की जा रही है. इसकी शुरुआत कप्तानी से हो सकती है. इंडियन एक्सप्रेस ने मुंबई इंडियंस से जुड़े कम से कम तीन लोगों से बात की है. इससे पता चला है कि हार्दिक से कप्तानी छीनी जा सकती है. टीम में उनकी जगह को लेकर भी चर्चा हो सकती है.

एक सूत्र ने बताया, “सीजन के दौरान कई संकेत मिले कि टीम मैनेजमेंट उन्हें कप्तान बनाए रखने के पक्ष में नहीं है. कैंप में इसको लेकर चर्चा भी है.”

इसका ताजा उदाहरण राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के आखिरी मैच के बाद कोचिंग स्टाफ की टीम मीटिंग है. एक सूत्र ने बताया, “कोचिंग स्टाफ ने सीनियर खिलाड़ियों को साफ संदेश दिया कि वे जहां भी खेलें, उन्हें कोचिंग के लिए तैयार रहना चाहिए. कई बार कोचिंग स्टाफ ने डेटा के आधार पर सुझाव दिए, लेकिन खिलाड़ियों ने उन्हें नहीं माना.”

अब आगे क्या होगा?

मुंबई इंडियंस के एक पुराने सदस्य के मुताबिक, “आने वाले दिनों में गंभीर आत्ममंथन और चर्चा होगी. हर विकल्प पर विचार किया जाएगा. कई सवालों के जवाब तलाशने होंगे. आगे क्या हार्दिक कप्तान रहेंगे? क्या वे सिर्फ खिलाड़ी के तौर पर टीम में बने रहेंगे?”

मामला सिर्फ कप्तानी तक सीमित नहीं है. एक अन्य सूत्र ने कहा, “हम इस आईपीएल में पावरप्ले का सही इस्तेमाल नहीं कर पाए, जैसा कि कुछ सफल टीमों ने किया. हम समय के साथ नहीं चल पाए.”

इस साल प्लेऑफ में पहुंची टीमें राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉप ऑर्डर से लगातार 10 रन प्रति ओवर से ज्यादा बनाकर टी20 बल्लेबाजी को नई परिभाषा दी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस ने अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज को तरजीह दी. मुंबई इंडियंस के पास सबसे बड़े नाम हैं लेकिन मॉर्डन टी20 क्रिकेट के साथ तालमेल नहीं बिठा पाए.

उनके किसी भी खिलाड़ी ने ऑरेंज या पर्पल कैप की दौड़ में जगह नहीं बनाई. उनके सबसे सफल बल्लेबाज रयान रिकेल्टन रन बनाने वालों में 17वें नंबर पर हैं. लेग स्पिनर अल्लाह गजनफर विकेट लेने वालों में 14वें स्थान पर हैं. हर पोजिशन पर मैच विनर खिलाड़ियों के बावजूद ये आंकड़े समझ से बाहर हैं.

About the Author

authorimg

Viplove Kumar

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading